---Advertisement---

शादी के बाद पहली बार न्यू ईयर मनाते दिखे Kiara Advani और Sidharth Malhotra, पहाड़ों के बीच रोमांटिक हुआ कपल

Kiara Advani Sidharth Malhotra: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा फिलहाल वेकेशन मोड पर है और उन्होंने नए साल का स्वागत एक साथ किया है। कपल फिलहाल चर्चा में है क्योंकि उन्होंने वेकेशन की झलक फैंस को दिखाई जो वाकई काफी अलग और खास है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 2, 2024 11:10 पूर्वाह्न

Kiara Advani Sidharth Malhotra
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani Sidharth Malhotra: कहने में दोराय नहीं है कि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड की डिमांडिंग जोड़ी में से एक है। दोनों एक साथ कपल गोल देने में कामयाब होते हैं। ऐसे में उन्हें पब्लिकली कई बार साथ में स्पॉट किया जाता है और वे क्वालिटी टाइम बिताने में भी पीछे नहीं रहते हैं। ऐसे में न्यू ईयर हो और कपल एक साथ एंजॉय ना करें ऐसा हो ही नहीं सकता। वहीं अब कियारा ने सिद्धार्थ के साथ अपनी एक झलक दिखाई है जिसमें नए साल का स्वागत एक साथ पहाड़ों के बीच कर रहे हैं। इस तस्वीर को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और यह सेल्फी फोटो चर्चा में है। आईए देखते हैं आखिर क्या है खास फोटो में।

पहाड़ों के बीच खास लुक में दिखे कपल

जहां तक कियारा और सिद्धार्थ के लुक की बात करें तो वह वाकई काफी अलग है। जहां एक्ट्रेस एक मैटेलिक जैकेट को स्टाइल कर रही हैं तो सिद्धार्थ ने ब्लू जैकेट के साथ स्नो गॉगल्स को स्टाइल किया है। सर्दी के बीच पहाड़ों के सामने दोनों पोज देते हुए नजर आए। कहने में दो राय नहीं है कि दोनों का यह अंदाज वाकई काफी खास है और यही वजह है कि फिलहाल यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सिद्धार्थ मल्होत्रा हाल ही में रश्मिका मंदाना के साथ ‘मिशन मजनू’ में नजर आए थे तो कियारा वरुण धवन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा‘ में नजर आई थी।

फैंस के बीच चर्चा में तस्वीर

तस्वीर को शेयर करते हुए कियारा ने कैप्शन में लिखा, “2023 के लिए बहुत आभारी 2024 आ रहा है तुम्हारे लिए बेबी वह काला चश्मा से बहुत प्यार करता है, हमारे पास 4 थे।” हालांकि एक्ट्रेस ने इस दौरान लोकेशन को सीक्रेट रखा है। कपल ने इस बात को खुलासा नहीं किया है कि वह वेकेशन मनाने के लिए कहां गए हैं और फिलहाल वे एक साथ कहां पर इंजॉय कर रहे हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनका लुक और यह तस्वीर काफी लाइमलाइट में है और इसे खूब पसंद किया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Lock Upp 2

जुलाई 17, 2026

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 7

जुलाई 17, 2026

Akansha Chamola

जुलाई 17, 2026

The Odyssey Movie Review

जुलाई 17, 2026

Aamir Khan

जुलाई 17, 2026

Ravi Kishan

जुलाई 17, 2026