---Advertisement---

Kiara Advani Viral Video: क्रिस क्रॉस मैटेलिक जंपसूट में ग्लैमर का तड़का लगाती दिखीं ‘डॉन 3’ एक्ट्रेस, लोग बोले- ‘फायर’

Kiara Advani Viral Video: कियारा आडवाणी अपने स्टाइल से एक बार फिर लोगों के बीच लाइमलाइट में आ गई है और फैंस उनके इस लुक पर फिदा हो गए। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 8, 2024 5:42 अपराह्न

Kiara Advani Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani Viral Video: कियारा आडवाणी के स्टाइल पर लोग मर मिटने के लिए तैयार होते हैं और यूं ही नहीं उन्हें फैशन दीवा कहा जाता है। एक बार फिर उन्होंने खुद को फैशन स्टार साबित किया और अपने अंदाज से कहर बरपाती हुई नजर आई। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट लुक देखने के बाद लोगों की बोलती बंद हो गई है। लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस लुक को देखने के बाद आप भी दीवाने हो जाएंगे क्योंकि फैशनिस्टा अपने अंदाज से फैंस को मदहोश कर रही है। आइए देखते हैं आखिर क्या खास है उनके लुक में जो है चर्चा में।

इस स्टाइलिश लुक से फैंस के बीच छाई कियारा

विरल भयानी इंस्टाग्राम चैनल से जारी कियारा आडवाणी के इस लुक की बात करें तो वह काफी खूबसूरत नजर आ रही है। ब्लू क्रिस क्रॉस मैटेलिक जंपसूट में उनका स्टाइल देखने लायक है और वह जिस तरह से स्टाइल कर रही है उसे देख लोगों की नजरे थम गई। उन्होंने गोल्डन हूप राउंड इयररिंग्स से इस लुक को कंप्लीट करती दिखाई दी और स्ट्रेट हेयर स्टाइल में उनकी खूबसूरती देखने लायक है। सटल मेकअप में उनके इस अंदाज को देख फैंस तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

फैंस इस लुक पर मर मिटने के लिए तैयार

कियारा आडवाणी के इस लुक की बात करें तो वह कर्व्स को इस ड्रेस से फ्लॉन्ट कर रही हैं और लोग उन्हें देख तारीफ करने पर मजबूर हो गए हैं। वीडियो में उनके कातिलाना स्माइल पर फैंस फ़िदा हो रहे हैं और तारीफ में उन्हें गॉर्जियस दीवा तो फायर और कातिलाना बता रहे हैं। यही वजह है कि वह अपने फैशन और स्टाइल से फैंस को हर बार घायल कर देती हैं। कियारा आडवाणी कार्तिक आर्यन के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आई थी। वहीं उनकी अपकमिंग फिल्म रणवीर सिंह के साथ डॉन 3 और ‘गेम चेंजर’ है जिसमें वह रामचरण के साथ दिखाई देने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Cancer

अप्रैल 17, 2026

Samay Raina

अप्रैल 17, 2026

Patralekhaa

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026

Nora Fatehi

अप्रैल 17, 2026

Viral Video

अप्रैल 17, 2026