---Advertisement---

Kiara Advani: कौन है सरायाह मल्होत्रा जिसपर सिद्धार्थ मल्होत्रा की बीवी ने लुटाया प्यार, फैंस ही नहीं सेलेब्स भी हुए क्रेजी

Kiara Advani: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने अपनी बेटी के नाम की घोषणा कर दी है। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जिसने लोगों का दिल जीता। शिल्पा शेट्टी से लेकर अथिया शेट्टी तक ने प्यार लुटाया है। आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 28, 2025 12:52 अपराह्न

Kiara Aadvani
Follow Us
---Advertisement---

Kiara Advani: कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी के नाम का खुलासा कर दिया है। सॉक्स में पैर की तस्वीर शेयर करते हुए प्रेगनेंसी अनाउंसमेंट की तरह अपनी बेटी के नाम से भी उन्होंने पर्दा उठाया है। लोगों को खास तोहफा दिया। कहने में कोई शक नहीं है कि स्टार कपल ने अपनी बेटी का नाम बेहद खूबसूरत रखा है। ऐसे में अथिया शेट्टी से लेकर शिल्पा शेट्टी तक ने इस पर प्यार लुटाने में पीछे नहीं रहे। आइए जानते हैं कियारा आडवाणी ने इस पोस्ट के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी टैग किया है और कौन है सरायाह मल्होत्रा।

Kiara Advani की बेटी का नाम वायरल

दरअसल कियारा आडवाणी ने सॉक्स पहनी हुई अपनी बेटी की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसके साथ उन्होंने सिद्धार्थ मल्होत्रा को भी टैग किया है। दोनों की हाथ में छोटी कियारा की पैर की झलक दिखाई दे रही है जिसके साथ ही कैपश्न में लिखा गया, “हमारी प्रार्थनाओं से हमारी बांहों तक हमारा दिव्य आशीर्वाद हमारी राजकुमारी सरायाह मल्होत्रा।” इस पोस्ट को 5 लाख से ज्यादा लाइक मिल चुके हैं।

कियारा सिद्धार्थ की बेटी पर फैंस ही नहीं स्टार्स ने भी लुटाया प्यार

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की बेटी नाम का खुलासा जानकर शिल्पा शेट्टी ने इसे खूबसूरत बताया तो अथिया शेट्टी से लेकर नैंसी त्यागी संजय कपूर तक ने प्यार का इजहार किया है। निश्चित तौर पर कियारा और सिद्धार्थ की बेटी का नाम उनकी तरह खूबसूरत है और यह हटके है। इस नाम को खूबसूरत बताकर लोग इस पर ताबड़तोड़ लाइक कर रहे हैं।

गौरतलब है कि कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी बेटी का स्वागत 16 जुलाई को किया था तो फिलहाल एक्ट्रेस मदरहुड को एंजॉय कर रही है। जहां कियारा को आखिरी बार वॉर 2 में देखा गया था तो सिद्धार्थ मल्होत्रा परम सुंदरी में दिखे थे। इन सबके बीच सरायाह मल्होत्रा चर्चा में आ गई है जिस पर लोग प्यार लुटा रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026