---Advertisement---

इंडियन फूड और मेले को ‘घटिया’ कहने वाली Kim Kardashian अनंत-राधिका की शादी में करेंगी शिरकत! आखिर क्या खाएंगी VIP गेस्ट

Kim Kardashian: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल हो सकती है किम कार्दशियन लेकिन क्या आप जानते हैं भारतीय खाने को नापसंद करती है यह मॉडल।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 11, 2024 2:00 अपराह्न

Kim Kardashian
Follow Us
---Advertisement---

Kim Kardashian: राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी की शादी में वीआईपी गेस्ट का जमावड़ा देखने को मिलने वाला है और इस शादी में नेशनल से लेकर इंटरनेशनल गेस्ट शामिल होंगे। वहीं रिपोर्ट की माने तो इस शादी में किम कार्दशियन ख्लोए कार्दशियन के साथ नजर आ सकती है। फिलहाल इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहीं की गई लेकिन कहा जा रहा है कि इस सेलिब्रेशन में इंटरनेशनल मॉडल शामिल होंगी। हॉलीवुड की मशहूर हस्तियों की लिस्ट में किम का नाम शामिल है। पहली बार इंडिया आने वाली किम भारत को लेकर टिप्पणी कर फंस चुकी है। आइए जानते हैं क्या है पूरा माजरा।

12 साल पहले चर्चा में आई थी किम

किम कार्दशियन जो दुनिया भर में चर्चा में बनी रहती है। वहीं पहली बार इंडिया आने की खबर जब आई तो लोग उनके बारे में सर्च करने लगे और फिर यह बात सामने आई कि करीब 12 साल पहले भारत को लेकर वह कुछ ऐसा कह गई थी जिसके बारे में जानकर भारतीय फैंस भड़क गए थे। अंत में उन्हें माफी मांगनी पड़ी थी। दरअसल उन्होंने भारतीय मेल को घटिया बताया था और यहां के खाने को बेकार। इसके बाद भारतीय फैंस उन पर भड़क उठे थे।

क्या है मामला

किम कार्दशियन अपने शो keeping Up With the Kardashians के एपिसोड में अपने बहनों के साथ भारतीय मेलों के बारे में बात करती हुई नजर आई और इस दौरान उसे घटिया कह दिया। इसके अलावा भारतीय खाने को लेकर कहा कि इंडियन फूड बेकार होते हैं बेस्वाद।

किम ने सफाई में कहीं थी ये बात

जब इस बात को लेकर फैंस गुस्सा होने लगे तब किम ने अपनी सफाई में कहा था कि मैंने कहा था कि मुझे लगता है कि भारतीय खाना अच्छा नहीं होता है। मैंने ऐसा किसी की भावना हो या फिर कल्चर को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं कहा था। यह सिर्फ मैंने अपनी टेस्ट के लिए कहा था और कुछ नहीं। कई ऐसे अमेरिकन फूड्स हैं जिन्हें मैं अच्छा नहीं समझता हूं लेकिन इससे मैं किसी की भावना को ठेस नहीं पहुंचा रही हूं।

शादी की मेनू में ये चीजें हैं शामिल

वहीं अब जब किम भारत आएंगी तो किन खानों का लुत्फ उठाएंगे यह देखना दिलचस्प होने वाला है। लोगों का कहना है कि जब वह भारतीय खाने को पसंद नहीं करती है तो आखिर उनके लिए स्पेशल व्यवस्था मुकेश अंबानी करेंगे। वैसे हॉलीवुड के और सितारे भी यहां शिरकत करने वाले हैं तो उनके लिए अलग व्यवस्था हो सकती है। फूड मेनू की बात करें तो यहां काशी चाट भंडार का चाट शामिल किया गया है। इसके अलावा पालक चाट, चना कचोरी, कुल्फी बताया जा रहा है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026