---Advertisement---

Kim Kardashian अनंत-राधिका की शादी में इस डिजाइनर के लहंगे में ढाएंगी कहर, पहले भी सब्यसाची की साड़ी में मचा चुकी बवाल

Kim Kardashian: किम कार्दशियन के लुक पर है फिलहाल लोगों की नजर, आखिर किस तरह अंबानी की शादी में तड़का लगाएंगी हॉलीवुड स्टार, आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2024 2:02 अपराह्न | Updated: जुलाई 12, 2024 3:23 अपराह्न

Kim Kardashian
Follow Us
---Advertisement---

Kim Kardashian: आखिरकार 12 जुलाई को राधिका मर्चेंट और अनंत अंबानी एक हो जाएंगे। इस शादी में लगभग 5000 करोड़ का खर्चा बताया जा रहा है। वहीं मेहमानों की लिस्ट में किम कार्दशियन काफी सुर्खियों में है। वह अपनी बहन ख्लोए कार्दशियन के साथ भारत पहुंच चुकी हैं और इस दौरान उनका काफी स्वागत हुआ। देसी अंदाज में जब भारत में उनका स्वागत किया गया तो वह अपनी ड्रेस को लेकर भी काफी चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वह इंडियन डिजाइनर के लहंगे में इस शादी में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली है। किम पहले भी भारतीय डिजाइनर की साड़ी में तहलका मचा चुकी है। आईए जानते हैं क्या है पूरी खबर जो है चर्चा में।

किम ने इस डिजाइनर को चुना

रिपोर्ट्स के मुताबिक अनंत अंबानी और राधिका की शादी में किम भारतीय डिजाइनर तरुण तहिलियानी के लहंगे में नजर आ सकती हैं। बता दें कि तरुण फेमस और महंगे डिजाइनर की लिस्ट में शुमार है और ऐसे में वह अंबानी परिवार के भी काफी खास है। इससे पहले तरुण ईशा अंबानी, श्लोका मेहता के लिए भी प्री वेडिंग सेलिब्रेशन में ड्रेस को तैयार कर चुके हैं जिसकी झलक काफी सुर्खियों में रही। तरुण बीते कुछ समय पहले काफी सुर्खियों में रहे थे क्योंकि उन्होंने रकुल प्रीत सिंह की शादी के लहंगे को भी तैयार किया था।

मैगजीन के लिए करवाया था फोटोशूट

किम कार्दशियन को तरुण के लहंगे में देखने के लिए फैंस फिलहाल इंतजार कर रहे हैं क्योंकि इंडियन वेयर में उन्हें देखना लोगों के लिए काफी खास होने वाला है। इससे पहले भी किम सब्यसाची की साड़ी में नजर आई थी और उन्होंने रेड साड़ी में मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था जिसकी वजह से वह सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रही थी।

साड़ी लुक से चर्चा में आई थी किम

रेड शिमर साड़ी को डीप नेक ब्लाउज और नो एसेसरीज के साथ न्यूड मेकअप मैं किम काफी खूबसूरत दिखी थी और लोगों ने देसी गर्ल तक कहा था। कुछ लोग उन्हें ट्रोल भी करते हुए दिखे थे लेकिन उनका यह लुक खूब सुर्खियों में रहा था। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि वह इस शादी में किस तरह खुद को स्टाइल करती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 12

अगस्त 11, 2026

Govinda

अगस्त 11, 2026