---Advertisement---

King of kotha: आखिर किस मामले में KGF 2 को मात देगी दुलकर सलमान की फिल्म! रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है ये एक्शन थ्रिलर

King of kotha: साउथ इंडस्ट्री में दुलकर सलमान का बोलबाला है। दुलकर अपने फैंस को इंप्रेस करने के लिए अलग-अलग फिल्में लेकर आते हैं। हाल ही में 'सीता रामम' फिल्म में नजर आने वाले दुलकर की हालिया रिलीज फिल्म 'किंग ऑफ कोठा' को लेकर लोगों के बीच बज बरकरार है। वहीं माना जा रहा है कि फिल्म ओपनिंग डे की कमाई में रिकॉर्ड्स तोड़ कर इतिहास रचने के लिए तैयार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 24, 2023 10:44 पूर्वाह्न

Dulquer Salmaan
Follow Us
---Advertisement---

King of kotha: साउथ के सुपरस्टार दुलकर सलमान इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। जी हां, 24 अगस्त यानी आज रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘किंग ऑफ कोठा‘ को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार बज बरकरार था। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और इंडिया इस फिल्म को लेकर उम्मीदें जताई जा रही थी। कहा जा रहा था की फिल्म लोगों को पसंद आएगी। कहने में दो राय नहीं है की फिल्म की एडवांस बुकिंग ने इस बात को साबित कर दिया कि दुलकर बहुत जल्द सभी रिकॉर्ड्स तोड़कर इतिहास रचने वाले हैं। फिल्म को लेकर यह भी कहा जा रहा है कि दुलकर सलमान यश की फिल्म ‘केजीएफ’ को भी मात दे सकती है। आइए जानते हैं आखिर क्या है यह पूरी खबर।

ओपनिंग डे पर हो सकती है फिल्म की इतनी कमाई

अगर दुलकर सलमान और ‘किंग ऑफ कोठा’ की बात करें तो कहा जा रहा है कि मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में पहली बार इतनी जबरदस्त ओपनिंग होने की तैयारी है और इसमें दुलकर सलमान की फिल्म का नाम शामिल है। अगर ओपनिंग डे कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म ओपनिंग डे पर लगभग 8 से 10 करोड़ की कमाई कर सकती है। वहीं अगर वर्ल्डवाइड बात कर तो यह 20 करोड़ तक कमाने की उम्मीद जताई जा रही है।

एडवांस बुकिंग है चौंकाने वाली

‘किंग्स ऑफ़ कोटा ‘का मलयालम संस्करण सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इसे लोगों से ज्यादा प्यार मिल रहा है। वहीं फिल्म हिंदी में ज्यादा बुकिंग नहीं हो रही हैं लेकिन फिर भी अगर बात ‘किंग ऑफ कोटा’ की जाए तो लोगों के बीच इसका अलग क्रेज बरकरार है। एडवांस बुकिंग के मामले में यह कई रिकॉर्ड्स को तोड़ देगी। एक रिपोर्ट्स की माने तो फिल्म की एडवांस बुकिंग बुधवार रात तक 3 करोड रुपए थी। इसमें सबसे ज्यादा कमाई मलयालम संस्करण के लिए हुआ है। इस रिपोर्ट की माने तो मलयालम में 2.67 करोड रुपए तो तेलुगू में 27 लाख रुपए तो तमिल में 10 लाख रुपए की कमाई की है।

‘केजीएफ’ को मात दे सकते दुलकर सलमान

24 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज हुई पैन इंडिया एक्शन फिल्म किंग का कोठा का मलयालम संस्करण में एडवांस बुकिंग कई रिकॉर्ड्स बना रही है। इतना नहीं नहीं इन सभी रिपोर्ट्स को देखते हुए यह भी उम्मीद जताई जा रही है कि ‘किंग ऑफ कोटा’ बहुत जल्द मलयालम की ओपनिंग रिकॉर्ड्स रखने वाली फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2‘ और ‘ओडियान’ को मात देने के लिए तैयार है।

ये स्टार्स मचा रहे हैं धमाल

साउथ इंडस्ट्री में दुलकर सलमान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है और वह लोगों के बीच काफी चर्चा में हैं। ऐसे में फिल्म से भी काफी उम्मीदें जताई जा रही है। अभिलाष जोशी के निर्देशन में बनी इस फिल्म’ में ऐश्वर्या लक्ष्मी, प्रसन्ना और नायला उषा मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

The Traitors 2

अगस्त 12, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026