---Advertisement---

Kingdom Teaser: रॉकस्टार फायर! VD12 में Vijay Deverakonda को देख कांप गए फैंस, Ranbir Kapoor ने भी उड़ाया गर्दा

Kingdom Teaser: विजय देवरकोंडा की वीडी12 यानी किंगडम का टीजर जारी किया गया जिसमें रणबीर कपूर भी धमाल मचाते हुए नजर आ रहे हैं। उनकी आवाज सुनकर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ गई है। आइए देखते हैं इस टीजर को देख क्यों लोग हो रहे हैं क्रेजी।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 12, 2025 5:45 अपराह्न

Kingdom Teaser
Follow Us
---Advertisement---

Kingdom Teaser: विजय देवराकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म VD12 को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए थे और अब ऐसे में टाइटल अनाउंसमेंट के साथ टीजर को भी जारी कर दिया गया है। VD12 अब किंगडम बन गया जो वाकई खतरनाक है।निश्चित तौर पर इसे लेकर पिछले लंबे समय से लोग इंतजार में हैं और ऐसे में आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। किंगडम टीजर देखने के बाद निश्चित तौर पर आपकी रूह कांप उठेगी क्योंकि विजय देवरकोंडा का यह अंदाज शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। वीडी12 में रणबीर कपूर को देखने के बाद निश्चित तौर पर आप दूसरी दुनिया में खो जाएंगे। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं और यह ट्रेंड में है।

Kingdom Teaser में Vijay Deverakonda की एक्टिंग के साथ Ranbir Kapoor की आवाज का जादू

Credit- Haarika & Hassine Creations

किंगडम टीजर बॉलीवुड फैंस के लिए भी स्पेशल है क्योंकि इसे हिंदी में रणबीर कपूर ने आवाज दी है। विजय देवरकोंडा के टीजर की शुरुआत होती है इस आवाज से कि “कभी ना रुकने वाला एक भीषण युद्ध लहरों में बहता रक्त थामो ठहरो या थककर चूर हो जाओ। यह महायुद्ध ना रुका है न रुकेगा। धरा पर आक्रमण होते रहेंगे शरीर मिट्टी में मिलते रहेंगे। किसके लिए है यह विनाश किसके लिए है यह विद्रोह किसके लिए है यह महायुद्ध क्यों ताकि इस रक्त रंजित रणभूमि से जन्म ले सके एक महासम्राट।” इसके बाद Kingdom में विजय देवरकोंडा की झलक दिखाई देती है।

Kingdom Teaser को देख क्रेजी हो गए Vijay Deverakonda और Ranbir Kapoor फैंस

वीडी12 यानी किंगडम टीजर में बेचैनी आगे और बढ़ जाती है जब आवाज आती है, “कालचक्र को ध्वस्त करके पुनः जन्म लिया एक महानायक।” वहीं विजय देवरकोंडा की आवाज आती है, “कुछ भी करूंगा सर जरूरत पड़ी तो सब कुछ जला दूंगा।” Kingdom टीजर वाकई काफी खतरनाक है जिसका इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे थे क्योंकि VD12 टाइटल की अनाउंसमेंट टीजर के साथ ही की गई है। वहीं रणबीर कपूर की आवाज को सुनकर फैंस इसे फायर रॉकस्टार बता रहे हैं।

Kingdom Teaser के साथ जानें कब धमाका करने आ रहे Vijay Deverakonda

Gowtam Tinnanuri के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर पिछले लंबे समय से बेचैनी थी और अब वीडी12 यानी किंगडम का टीजर जारी करते हुए फैंस ने रिलीज तारीख की भी अनाउंसमेंट कर दी है। फिल्म 30 मई 2025 को सिनेमाघरों में तबाही मचाने के लिए आ रही है जो निश्चित तौर पर विजय देवरकोंडा और रणबीर कपूर फैंस के लिए खास है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Weight Loss

जून 23, 2026

Ranbir Kapoor

जून 22, 2026

Viral Video

जून 22, 2026

Viral Video

जून 22, 2026

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection

जून 22, 2026

Anshula Kapoor

जून 22, 2026