---Advertisement---

मशहूर प्लेबैक सिंगर KK का ये सपना हमेशा के लिए रह गया अधूरा, फैंस को देना चाहते थे खास तोहफा

KK: बीते कुछ समय में बॉलीवुड और संगीत जगत ने कई बड़े और नामी सितारों को खो दिया और इन्हीं में से एक नाम है केके, जिन्होंने अपनी दिलकश आवाज से लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया। बीते साल केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के बाद हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जनवरी 10, 2023 6:24 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

KK: बीते कुछ समय में बॉलीवुड और संगीत जगत ने कई बड़े और नामी सितारों को खो दिया और इन्हीं में से एक नाम है केके, जिन्होंने अपनी दिलकश आवाज से लाखों फैंस को अपना दीवाना बनाया। बीते साल केके का कोलकाता में लाइव कंसर्ट के बाद हार्ट अटैक आने से निधन हो गया था। केके 53 साल के थे और उनका यूं असामयिक जाना म्यूजिक इंडस्ट्री के लिया बड़ा झटका है। उनका सुपरहिट सॉन्ग ‘ हम रहें या ना रहे ,याद आयेंगे ये पल ‘ उनके है फैन के दिल में उनकी बानगी छोड़ गया है।

यह थी केके की आखिरी ख्वाहिश

अपनी सुरीली आवाज से करीब एक दशक से ज्यादा तक फैंस का दिल जीतने वाले केके हमेशा से सिंगल्स गाना पसंद करते थे और इसी को लेकर उनकी एक ख्वाहिश थी जो कभी पूरी नहीं हो पाई। केके एक एल्बम निकालना चाहते थे जिसमे वो अपना बेहतरीन काम करें। उनका मुकाबला खुद से था क्योंकि अपने सिंगल्स गानों में वो बेहतर काम करते आए थे पर फिर भी उनके अंदर एक बेचैनी थी कि क्या सबसे बेस्ट वो दे सकते है। बता दें केके का आखिरी एल्बम साल 2008 में रिलीज हुआ था और बेहतरीन की तलाश में उन्होंने बहुत अधिक समय ले लिया और उनकी अकाल मौत की वजह से उनका सपना अधूरा रह गया।

ये भी पढ़ें: Hello Mini को देखने के लिए टूट पड़े थे फैंस, Web Series के ट्रैफिक ने MX player का सर्वर कर दिया था क्रैश

केके का आखिरी सपना फैंस को भी हमेशा रहेगा याद

केके का पूरा नाम कृष्णकुमार कुनाथ था और वो मूल से मालियाली फैमिली में पैदा हुआ थे। बतौर प्लेबैक सिंगर केके ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, बंगाली , असमी और यहां तक कि गुजराती भाषा में भी गाने गाए है। सिंगर के कोलकाता में निधन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की मौजूदगी में केके को बंदूकों से सलामी देकर श्रद्धांजलि दी गई। सालों तक युवाओं की पसंदीदा आवाज बनने के बाद भी केके का आखिरी सपना न सिर्फ उनके करीबियों को बल्कि उनके फैंस को भी हमेशा याद रहेगा।

ये भी पढ़ें: Royal Enfield 500: इस सुपर स्टाइलिश बुलेट मॉडिफिकेशन को देखकर बढ़ गई लोगों की धड़कन, बनाया शानदार

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो पर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026