---Advertisement---

Koffee With Karan 8: करण के शो में आलिया-करीना लगाएंगी तड़का, करेंगी मजेदार खुलासे

Koffee With Karan 8: कॉफी विद करण शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें बॉलीवुड की दो क्वीन नजर आने वाली है। हम बात कर रहे हैं करीना कपूर और आलिया भट्ट की जो शो में बहुत जल्द नज़र आने वाली है। प्रोमो में करण ननद भाभी के साथ जमकर मस्ती करते हुए नजर आते हैं और इस दौरान कई मजेदार खुलासे भी करती हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 14, 2023 4:20 अपराह्न | Updated: नवम्बर 22, 2023 11:51 पूर्वाह्न

Koffee With Karan 8
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो ‘कॉफी विद करण‘ में सेलेब्स कई मजेदार खुलासे करते हुए नजर आते हैं। वहीं फैंस भी इस बात को लेकर काफी एक्साइटेड रहते हैं कि आखिर गेस्ट बनकर कौन से स्टार्स नज़र आने वाले हैं। ऐसे में disney+ हॉटस्टार में अपकमिंग एपिसोड से प्रोमो की झलक दिखाकर फैंस की बेताबी बढ़ा दी है। इस बार करण जौहर के गेस्ट बनकर आएंगी ननद-भाभी की एक जोड़ी जो बॉलीवुड में पिछले लंबे समय से काफी एक्टिव रही है। जी हां, हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट और करीना कपूर की जो करण जौहर के शो में तड़का लगाने के लिए आने वाली है। आइए देखते हैं क्लिप।

बीटीएस वीडियो में झलक देख लोग एक्साइटेड

Disney+ हॉटस्टार ने बीटीएस वीडियो शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है जिसमें आलिया भट्ट और करीना कपूर करण जौहर के साथ नजर आ रही है। इस क्लिप में आलिया और करीना का दिलकश अंदाज देखने लायक है और वह अपने स्टाइल से फैंस को दीवाना बना रही है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि आखिर ये शो में क्या धमाल मचाती हैं। करण जौहर अपने चैटिंग रियलिटी शो में सेलेब्स बारे में खुलासा करने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं और ऐसे में इन दोनों को साथ देखना वाकई काफी एक्साइटिंग होने वाला है।

करण के सवाल का दिलचस्प जवाब देंगी हसीनाएं

करण जौहर ने इस प्रोमो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “इससे ज्यादा फाट हो नहीं सकता।” वहीं इस प्रोमो में यह दिखाया गया है कि करण जौहर करीना कपूर से यह पूछते हुए नजर आते हैं कि क्या आप दीपिका पादुकोण को अपना कंपटीशन मानती है। इस पर बेबो जवाब देती है कि यह सवाल आपको मुझसे नहीं बल्कि आलिया भट्ट से पूछनी चाहिए। इतना ही नहीं करण जौहर अमीषा पटेल और करीना कपूर के रिश्ते के बारे में भी चुटकी लेते हुए नजर आते हैं। फिल्ममेकर यहां तक कह देते हैं कि सुना कहो ना प्यार है में आपको रिप्लेस किया गया था। इस पर करीना बेधड़क होकर यह कह देती है कि मैं आपको इग्नोर कर रही हूं। ऐसे में इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में जमकर हंगामा होने वाला है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 23, 2026

Udta Teer

अक्टूबर 23, 2026

Health Tips

अक्टूबर 23, 2026

Malaika Arora

अक्टूबर 23, 2026