---Advertisement---

Koffee With Karan 8: जल्द चैट शो में सेलेब्स से सच्चाई उगलवाएंगे करण जौहर, BTS वीडियो में दिखाई खास झलक

Koffee With Karan 8: करण जौहर 'कॉफी विद करण सीजन 8' की झलक सोशल मीडिया पर फैंस को दिखाई है। इसे देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं। बीटीएस वीडियो शेयर कर करण ने सेट की झलक दिखाकर फैंस की बेचैनी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं उन्होंने स्ट्रीम डेट की भी घोषणा की है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 18, 2023 7:05 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: बॉलीवुड फिल्ममेकर करण जौहर ‘कॉफी विद करण’ को लेकर बहुत जल्द आ रहे हैं जिसकी झलक सोशल मीडिया पर उन्होंने खुद फैंस को दिखाई। यह बात सच है कि कॉफी विद करण हमेशा विवादों में रहा है और इस चैट रियलिटी शो को लेकर लोग काफी एक्साइटेड होते हैं। इस दौरान गेस्ट बनकर कई सेलेब्स शो में आते हैं और वहां उन्हें करण के तीखे सवालों का सामना करना पड़ता है। एक बार फिर अपने चैट शो से लोगों को हैरान करने के लिए आ रहे हैं फिल्ममेकर जिसकी झलक उन्होंने सोशल मीडिया पर दिखाई है और स्ट्रीम तारीख की भी घोषणा की है।

करण जौहर ने बढ़ाई लोगों की बेचैनी

करण जौहर ने सेट का एक छोटा सा बीटीएस क्लिप जारी किया है जो वाकई काफी एक्साइटिंग है। फिल्ममेकर द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कॉफी विद करण के आगामी सीजन के सेट को दिखाया गया है। इस वीडियो के जरिए आप समझ सकते हैं कि इस शो को बनाने के लिए क्या करना पड़ता है और कैसे सेट की तैयारी होती है। हैंपर से लेकर सजावट तक की झलक इस वीडियो में दिखाई गई है। वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “पहली बार कॉफी विद करण का निर्माण शुरू करने से पहले इसकी दुनिया की एक झलक देखें।”

इस दिन से करें शो को स्ट्रीम

करण जौहर के इस पोस्ट से इस बात का खुलासा हो गया है कि कॉफी विद करण सीजन 8 बहुत जल्द स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। हर बार की तरह यह एक बार फिर disney+ हॉटस्टार पर यह स्ट्रीम होगी। जहां तक इसकी स्ट्रीमिंग डेट की बात करें तो करण जौहर ने इस बात का खुलासा अपनी पोस्ट में किया है। उन्होंने कहा कि यह शो 26 अक्टूबर से एक बार फिर डिजनी प्लस हॉटस्टार पर ऑन एयर होने के लिए तैयार है। वहीं फैंस इस खबर को जानने के बाद काफी एक्साइटेड हैं। बीते दिनों यह भी खबर सामने आई थी कि इस बार शो में सनी देओल और बॉबी देओल भी नजर आने वाले हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026

Leave a Comment