---Advertisement---

Koffee With Karan 8: शो में तड़का लगाने आएंगे सनी देओल और बॉबी, करेंगे कई चौंकाने वाले खुलासे

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो में सनी देओल और बॉबी देओल की जोड़ी धमाल मचाती नजर आएंगी। इस शो में गदर कलेक्शन से लेकर धर्मेंद्र की लिपलॉक तक को लेकर खुलासे करते दिखेंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर प्रोमो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट देखने लायक है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 30, 2023 1:57 अपराह्न

Koffee With Karan 8:
Follow Us
---Advertisement---

Koffee With Karan 8: करण जौहर के चैट शो में आए दिन सेलेब्स नए-नए खुलासे करते हैं और ऐसे में एक बार फिर सिबलिंग की जोड़ी धमाल मचाती हुई नजर आएंगी। जहां बीते एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह नजर आए थे और इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाली बात कही थी। वहीं अपकमिंग एपिसोड में सनी देओल और बॉबी देओल एक साथ तड़का लगाते हुए दिखेंगे। सोशल मीडिया पर एक प्रोमो काफी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों भाई करण के साथ मस्ती करते नजर आएंगे। इस वीडियो को देखने के बाद इतना तो तय है कि आने वाले एपिसोड में धमाका होने वाला है और फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है।

धर्मेंद्र की लिपलॉक को लेकर हुआ बड़ा खुलासा

पिछले कुछ दिनों से यह खबर सामने आ रही थी कि शो में सिबलिंग की जोड़ी नजर आने वाली है तो ये अफवाहें थी कि खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर आने वाली है। एपिसोड में दोनों भाई करण के सवालों का मजाकिया अंदाज में जवाब देते नजर आएंगे। वहीं बॉबी ने ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में धर्मेंद्र के लिप लॉक पर सनी देओल क्या सोच रहे थे इस बारे में बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि सनी धर्मेंद्र को ऑनस्क्रीन किस करते देख खूब मजाक उड़ाए थे। सनी ने कहा था कि “मेरे पिताजी जो चाहें कर सकते हैं और करने के बाद वह इससे दूर हो जाते हैं।” गौरतलब है कि धर्मेंद्र की इस किस को लेकर जबरदस्त बवाल हुआ था।

गदर कलेक्शन पर करण ने ली चुटकी

प्रोमो में करण ने सनी से पूछा कि “मैंने देखा कि कैसे आपने गदर कलेक्शन पर कहा था कि ये हमारा ऑर्गेनिक कलेक्शन है तो क्या हमारा नहीं?” इसपर सनी हंसकर कहते हैं कि “ऐसा नहीं है, लेकिन आजकल हर कोई ऐसा ही कर रहा है तो बस।”

सलमान को लेकर कहीं ये बात

इस दौरान बॉबी देओल की बातें सुनकर करण जौहर भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाए थे। एक्टर ने कहा, “जब सलमान की फिल्में अच्छा नहीं कर रही थीं तब वह सनी देओल से राय लेते हैं।” बॉबी देओल ने इस बारे में कहा कि “एक दिन मेरी सलमान से बात हुई थी तो उन्होंने कहा जब मेरा एक बार करियर ठीक नहीं चल रहा था तो मैं तुम्हारे भाई की पीठ पर चढ़ गया था। तब मैं उसको बोला तो मामू तुम मुझे अपनी पीठ पर चढ़ने दे ना।” वहीं करण ने चुटकी ली और कहा कि तुम चालू हो। गौरतलब है कि ‘कॉफी विद करण 8’ 26 अक्टूबर से शुरू हुई है। यह चैट शो डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर हर गुरुवार को हॉटस्टार पर स्ट्रीम होने वाली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Maharashtra Viral Video

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026