---Advertisement---

Koffee with Karan Season 9: करियर के पीक पर करण जौहर का यू-टर्न! फैंस को पहले दी बड़ी खुशी, फिर दिया भयंकर झटका

Koffee with Karan Season 9 :बॉलीवुड फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने फेमस टॉक शो 'कॉफी विद करण सीजन 9' को खत्म करने का एलान किया है। शो का नया प्रोमो आया है। जिसमें वो फैंस को खुशी के साथ भयंकर झटका दे रहे हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 30, 2026 1:09 अपराह्न

Koffee with Karan Season 9
Follow Us
---Advertisement---

Koffee with Karan Season 9 : बॉलीवुड के सबसे बड़े फिल्म मेकर करन जौहर एक बार फिर से ‘कॉफी विद करण’ सीजन 9 के साथ आ रहे हैं। प्रोड्यूसर और डायरेक्टर ने अपने फैंस और ऑडियंस के साथ शो का बेहद भावुक प्रोमो शेयर किया है। उन्होंने इस दौरान अपने मन की बात शेयर करते हुए फैंस को खुशी देते-देते रुला दिया है। 14 अक्टूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म जियोहॉट स्टार पर स्ट्रीम होने वाले इस शो को लेकर उन्होंने बड़ा एलान कर दिया है। जिसके कारण फैंस को काफी दुख हो रहा है।

Koffee with Karan Season 9  के प्रोमो में करण जौहर ने किया दिल तोड़ने वाला एलान

‘कॉफी विद करण सीजन 9’ आने से पहले ही खत्म होने के लिए चर्चाओं में आ गया है। फिल्म मेकर करण जौहर ने अपने इस बेहद फेमस गॉशिप शो को खत्म करने का फैसला लिया है। उन्होंने नए सीजन को अब ब्रेक लगाने का फैसला लिया है। वो अपने जिन सेलिब्रेटीज दोस्तों के साथ उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल चीजों पर बाते करते थे। शो के 9वेंसीजन के साथ ये भी खत्म हो जाएगा।

देखें वीडियो

साल 2004 से शुरु हुआ ‘कॉफी विद करन’ शो 22 साल बाद 2026 में हमेशा के लिए बंद होने वाला है। उन्होंने इसका  कारण बताते हुए कहा कि, ‘कुछ सफर ऐसे होते हैं जिन्हें आप खत्म करने की योजना नहीं बनाते, बल्कि आपको अपने भीतर गहराई से यह महसूस हो जाता है कि अब इन्हें अलविदा कहने का सही समय आ गया है।’ इस शो को वो किस बड़े कारण से बंद कर रहे हैं। इसकी जानकारी उन्होंने नहीं दी है।  लेकिन वो  सीजन 9 के प्रोमो में अपने शो की जर्नी और पिता को याद करके काफी इमोशनल दिखे हैं।

‘कॉफी विद करण सीजन 9’ में  कौन-कौन आ सकता है

‘कॉफी विद करण सीजन 9’ को 16 अक्टूबर 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म  जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम किया जाएगा। अभी तक गेस्ट के नाम तो सामने नहीं आ सके हैं। लेकिन ऐसी चर्चा है कि, सलमान खान, आलिया भट्ट, आमिर खान , सैफ अली खान और फरहा खान , काजोल और करीना कपूर के साथ-साथ जया बच्चन जैसे  बड़े एक्टर्स शो का हिस्सा बन सकते हैं। आपको बता दें, करण का ये शो सेलिब्रेटीज की जिंदगी के अनसुने किस्सों पर आधारित होता है। जिसके कारण  विवादों में घिरा रहता है।

 

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026