---Advertisement---

Kota Factory Season 3 में पंचायत के सचिव जी फिर दिखाएंगे भौकाल, नेटफ्लिक्स वेब सीरीज में जीतू भैया का जलवा बरकरार

Kota Factory Season 3: कोटा फैक्ट्री सीजन 3 के फर्स्ट लुक को जारी कर दिया गया है। निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद यह कहने में दो राय नहीं है कि जीतू भैया एक बार फिर लोगों के बीच अलग अंदाज में अपना जलवा दिखाने के लिए आने वाले हैं। फर्स्ट लुक को देखने ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 1, 2024 4:29 अपराह्न

Kota Factory Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Kota Factory Season 3: कोटा फैक्ट्री सीजन 3 के फर्स्ट लुक को जारी कर दिया गया है। निश्चित तौर पर इसे देखने के बाद यह कहने में दो राय नहीं है कि जीतू भैया एक बार फिर लोगों के बीच अलग अंदाज में अपना जलवा दिखाने के लिए आने वाले हैं। फर्स्ट लुक को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट अलग लेवल पर है और लोग इस वेब सीरीज को लेकर बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लोगों से खूब प्यार मिला है। वहीं अब तीसरे सीजन के फर्स्ट लुक को देखने के बाद फैंस की बेताबी बढ़ गई है और लोग तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं।

Kota Factory Season 3 पहले लुक को जारी किया गया

कोटा की कोचिंग में तैयारी कर रहे छात्रों की यह कहानी जिस तरह मेकर्स दिखाने की कोशिश कर रहे हैं उसे लोगों से खूब प्यार मिल रहा है। यही वजह है कि वेब सीरीज की डिमांड को देखते हुए तीसरे सीजन के पहले लुक को भी जारी किया गया और इसकी झलक जारी कर दी है।

Kota Factory Season 3 में छात्र परीक्षा की तैयारी में

55 सेकंड के इस क्लिप में कोटा में पढ़ रहे छात्रों को उनकी आगामी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए दिखाया गया है। वहीं जीतू भैया किसी गंभीर सोच में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। अब इस बार वह किस मुश्किल में फंस गए हैं यही है सीजन 3 की कहानी। 2019 में रिलीज होते ही वेब सीरीज के पहले सीजन ने धूम मचा दी थी और अब तीसरे सीजन को देखने के लिए भी फैंस एक्साइटेड हैं। जीतू भैया के किरदार में जितेंद्र कुमार लोगों के बीच सुर्खियों में हैं और उनका इंटेंस लुक देखने लायक है।

Kota Factory Season 3 में किरदार

कोटा फैक्ट्री में जितेंद्र कुमार, अहसास चन्ना, तिलोत्तमा सोम और मयूर मोरे मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह शो बहुत जल्द नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए तैयार है। हालांकि इस बारे में रिलीज तारीख को लेकर कोई भी घोषणा नहीं की गई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Viral Video

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026