---Advertisement---

रिलीज के बाद भी Kriti Sanon पर चढ़ा है Crew का खुमार,अनसीन फोटोज शेयर कर फैंस को लुभा रही ‘दिव्या राणा’

Kriti Sanon: दिव्या राणा की झलक दिखा कर कृति सेनन ने फैंस को किया इंप्रेस, लोगों को लुभाने की कोशिश में जुटी कृति, तस्वीरें हैं बेहद खास।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 7, 2024 6:08 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: हाल ही में ‘क्रू’ फिल्म में नजर आने वाली कृति सेनन पर इस फिल्म का खुमार खूब देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि आज एक बार फिर उन्होंने इस फिल्म से कुछ अनसीन झलक फैंस के साथ शेयर की है और वह चर्चा में आ गई है। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को देखने के बाद लोग फिदा हो गए हैं और एक बार फिर तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि इस साल लगातार 2 फिल्मों से कृति फैंस के बीच छा चुकी हैं। इन बीटीएस तस्वीर की झलक देख फैंस एक्साइटेड है।

Kriti Sanon की फोटोज देख फैंस हुए फिदा

बता दें कि ‘क्रू’ फिल्म में कृति दिव्या राणा के किरदार में एयर होस्टेस की भूमिका निभा रही है जो हरियाणा से है। इस कॉमेडी में कृति ने फैंस को खूब इंप्रेस किया और उनकी जोड़ी करीना कपूर और तब्बू के साथ खूब पसंद की गई है। जहां पहली तस्वीर में कृति एयर होस्टेस के लुक में नजर आ रही है और उनका स्वैग देखने लायक है। दूसरी तस्वीर में वह अखबार पढ़ रही है। एक और तस्वीर में वह ब्लैक लुक में काफी खूबसूरत नजर आई तो चौथी तस्वीर में कृति के ब्लैक गॉगल्स पर लोगों की निगाहें अटक गई। आखिरी तस्वीर में कृति की स्माइल पर दिल हार रहे हैं।

‘क्रू’ की हो रही है ताबड़तोड़ कमाई

बता दें कि ‘क्रू’ फिल्म को लोगों ने काफी पसंद किया और यह एक कॉमेडी ड्रामा है जो 29 मार्च को रिलीज हुई। फिल्म 8 दिन में लगभग 94 करोड़ का ग्लोबल कलेक्शन कर चुकी है और फिलहाल कमाई जारी है। फिल्म में तब्बू, करीना कपूर और कृति सेनन के स्टाइल और ग्लैमर पर लोग फिदा हैं। उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो कृति हाल ही में शाहिद कपूर के साथ ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी नजर आई थी। फिल्म को फैंस से खूब प्यार मिला और अब यह ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 16, 2026

Anjali Arora

अक्टूबर 16, 2026

Trailer 2 Ramayana Rise of a Legend

अक्टूबर 16, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 16, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 14

अक्टूबर 16, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 16, 2026