---Advertisement---

लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों के बीच निर्माता बनकर जादू चलाएंगी Kriti Sanon, 8 साल बाद काजोल के साथ आएंगी नजर

Kriti Sanon: लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों को देखते हुए कृति सेनन अपने करियर को अलग पहचान देने की कोशिश में जुट चुकी हैं। जी हां उन्होंने बतौर निर्माता सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म की घोषणा की है जो उनके लिए काफी खास है। जी हां, इस प्रोजेक्ट में 8 साल बाद काजोल के ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 5, 2023 2:38 अपराह्न

Kriti Sanon
Follow Us
---Advertisement---

Kriti Sanon: लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों को देखते हुए कृति सेनन अपने करियर को अलग पहचान देने की कोशिश में जुट चुकी हैं। जी हां उन्होंने बतौर निर्माता सोशल मीडिया पर अपनी पहली फिल्म की घोषणा की है जो उनके लिए काफी खास है। जी हां, इस प्रोजेक्ट में 8 साल बाद काजोल के साथ काम करेंगी। यह खबर फैंस के लिए वाकई किसी खुशखबरी से कम नहीं है कि आप एक बार फिर से काजोल और कृति को एक साथ एंजॉय कर सकते हैं। अभी हाल ही में ‘आदिपुरुष‘ से तगड़ा झटका खाने वाली कृति अब प्रोड्यूसर बन गई है और उन्होंने अपनी पहली फिल्म की घोषणा भी कर दी है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी खबर।

पहली फिल्म की कृति ने की घोषणा

मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को ही कृति सेनन ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पहली फिल्म की घोषणा की है। बता दें कि ‘दिलवाले’ में काजोल के साथ काम कर चुकी कृति लगभग 8 साल के बाद एक बार फिर उनके साथ काम करेंगी। उनकी इस फिल्म का नाम ‘दो पत्ती’ है जो फिलहाल चर्चा में है। कृति ने काजोल के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और कैप्शन में दिल छू लेने वाली बात कही है।

कृति ने कहीं ये बात

उन्होंने लिखा, “दो पत्ती की घोषणा करते हुए काफी उत्साहित हूं। तीन बेहद मजबूत इरादों वाली प्रेरक और प्रतिभाशाली महिलाओं मोनिका के साथ यह फिल्म और भी ज्यादा एंटरटेनिंग होगी। हमें इस कहानी को बताने के लिए नेटफ्लिकस से बेहतर मंच नहीं मिल सकता था। 8 साल बाद काजोल मैम के साथ एक बार फिर काम करने के लिए सुपर डुपर एक्साइटेड हूं। कनिका मुझे आपका लेखन हमेशा से पसंद आया है और मैं आपके साथ पहली फिल्म की सह निर्माता बनकर काफी खुश हूं। यह तो बहुत खास है यह फुर्ती से खेला जाने वाला एक रोमांचकारी खेल साबित होगा ब्लू बटरफ्लाई फिल्म के लिए पहली बार।”

फिल्म है कृति के लिए खास

‘दो पत्ती’ की घोषणा के बाद से फैंस काफी खुश हैं और कृति सेनन की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि रिपोर्ट की मानें तो कृति सेनन लेखिका कनिका ढिल्लों के साथ निर्माता के रूप में काम कर रही है। सस्पेंस से भरपूर इस कहानी को देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं। वहीं कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग पहाड़ों में हुई है जो दर्शकों को एंटरटेन करने के लिए काफी है। इतना भी तय है कि दो पत्ती ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसके लिए आप घर बैठ कर एंजॉय कर सकते हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई भी अधिकारीक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन इतना तय है कि कृति को निर्माता के तौर पर देखने के लिए लोग एक्साइटेड हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dua Lipa

जून 1, 2026

Ucha Lamba Kad Forever Song

जून 1, 2026

Chand Mera Dil Box Office Collection Day 10

जून 1, 2026

Suman Kalyanpur Passed Away

जून 1, 2026

R Madhavan

जून 1, 2026

Ahaan Pandey

मई 31, 2026