Kriti Sanon की यह व्हाइट ड्रेस है बेहद खास, एक्ट्रेस को देख फैंस लुटा रहे हैं प्यार

Kriti Sanon: फैंस को इंप्रेस करने के लिए कृति सेनन हर संभव कोशिश करती रहती हैं। एक्ट्रेस जल्द ही 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली हैं और फिलहाल वह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं। वही इस समय कृति का एक वीडियो काफी सुर्खियों में है जिसमें वह ग्लैमरस ड्रेस में तहलका मचा रही हैं। 

Kriti Sanon: कृति सेनन का क्रेज सोशल मीडिया पर बरकरार है। यह बात सच है कि फिल्म ‘शहजादा’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन एक्ट्रेस किसी न किसी वजह से लगातार चर्चा में है। वहीं हाल ही में एक्ट्रेस को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया और इस दौरान वह अपने ग्लैमरस से चर्चा में आ गई हैं।वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृति व्हाइट रफल स्टाइल ड्रेस में काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका यह आउटफिट फैंस को खूब पसंद आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि कृति ने इस सिंपल लुक को काफी स्टाइलिश टच देती हुई नजर आ रही हैं।

Exit mobile version