---Advertisement---

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: Smriti Irani की वापसी को लेकर इंटरनेट पर सिर चढ़कर बोल रहा क्रेज, क्या आपने देखा फर्स्ट एपिसोड

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी से एक बार फिर स्मृति ईरानी की वापसी हो चुकी है लेकिन 25 वर्ष के बाद देख यूजर्स क्या कह रहे हैं। आइए जानते हैं अगर आपने अब तक नहीं देखा है फर्स्ट एपिसोड।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2025 4:33 अपराह्न

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2
Follow Us
---Advertisement---

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: लंबे समय के बाद स्मृति ईरानी टीवी की दुनिया में एक बार फिर कदम रख चुकी हैं और उनका मोस्ट डिमांडिंग शो क्योंकि सास भी कभी बहू थी दूसरे सीज़न के साथ वापस आ चुकी है। वही पहले एपिसोड को देखने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर रिएक्शंस दे रहे हैं। इस सबके बीच सीरियल के रिव्यू चर्चा में है जो वाकई काफी खास है। इससे सीरियल को लेकर कई खुलासे हो रहे हैं। बता दें कि Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 की शुरुआत तुलसी यानी Smriti Irani की एनिवर्सरी के साथ होती है जिसे स्पेशल बनाने के लिए उनके बेटे ने खास प्लानिंग की है।

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 देख इमोशनल हो रहे हैं स्मृति ईरानी के फैंस

टेली चक्कर द्वारा शेयर किए गए वीडियो में भी रिव्यू दिया गया और कहा गया कि फर्स्ट एपिसोड कमाल का है और तुलसी जी की जो एंट्री हुई है तुलसी माता के सामने। इतना ही नहीं Smriti Irani के बोलने के स्टाइल की तारीफ हो रही है और लोगों के इमोशन बाहर आ रहे हैं। इतने सालों बाद वापस आई है Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 को देख लोगों को यकीन नहीं हो रहा है। लोगों ने सोचा भी नहीं था कि यह शो दोबारा आएगा।

स्मृति ईरानी के विरासत की Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 से वापसी

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 रिव्यू में कहा गया कि एकता कपूर ने जो कमाल दिखाया और लगा ही नहीं पता कि बिल्कुल यह कुछ अलग दिख रहा। ऐसा लग रहा है कि वही से कहानी शुरू हुई है बिल्कुल भी चेंज नहीं लगा कि कुछ नया डालने की कोशिश की हो बिल्कुल वैसा ही कहानी। लोगों को मिहिर तुलसी का प्यार काफी खास लगा। पहले एपिसोड में पूरी फैमिली दिखाई गयी हैं। अपने-अपने तौर तरीके दिखाए गए कुछ भी बदलने की कोशिश नहीं की गई है। लोगों का कहना है कि लंबे समय के बाद कोई ऐसा शो आया है जिसे आप फैमिली के साथ बैठकर आराम से देख सकते हैं तो यूजर्स इसे Smriti Irani के विरासत की वापसी बता रहे हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Navratri 2026

अक्टूबर 11, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Viral Video

अक्टूबर 10, 2026

Mr Faisu Marriage

अक्टूबर 10, 2026

Drishyam The Conclusion

अक्टूबर 10, 2026