---Advertisement---

मां बनने के बाद Smriti Irani को इस शो से कर दिया गया था बाहर, सालों बाद छलका दर्द

Smriti Irani: टीवी से लेकर राजनीति तक में अपने अंदाज से चर्चा में रहने वाली स्मृति को किसी समय में शो से बाहर निकाल दिया गया था। उस दौरान उनके पास काम नहीं था। स्मृति ने हाल ही में खुलासा किया कि जब वह प्रेग्नेंट थी तो अंतिम समय तक काम करती रही।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 27, 2023 4:36 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Smriti Irani: टीवी इंडस्ट्री से लेकर राजनीति तक में एक अलग छाप छोड़ने वाली स्मृति ईरानी को आज दुनिया जानती है। आज एक ब्रांडेड नाम को किसी समय में शो से निकाल दिया गया था। स्मृति को पहले टीवी इंडस्ट्री से पहचान मिली थी और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ सीरियल ने उनके करियर में एक मील का पत्थर बना दिया। हालांकि शुरुआत में स्मृति को टीवी इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने में बहुत परेशानी हुई है। पैसे कमाने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है। एक समय पर अचानक स्मृति को नौकरी से निकाल दिया गया गया था। स्मृति ने हाल ही में यह खुलासा किया है।

इस शो से कर दिया गया था बाहर

स्मृति ईरानी ने 2001 में जुबिन ईरानी से शादी की और उनके दो बच्चे हैं जौहर और जॉयिश। स्मृति ने हाल ही में खुलासा किया कि जब वह जौहर के समय प्रेग्नेंट थी तो अंतिम समय तक काम करती रही। लेकिन बच्चा होने पर उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया था। स्मृति ने बताया कि प्रेग्नेंसी के दौरान वह शो ‘कुछ दिल से’ में बतौर होस्ट काम कर रही थीं, लेकिन उनके जाने के बाद यह शो भी फेल हो गया। स्मृति का कहना है कि उन्होंने इस शो के लिए काफी मेहनत की थी और प्रेग्नेंसी के दौरान भी काम किया था।

Also Read: Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: क्या ईद पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म? शहनाज गिल ने किया बड़ा खुलासा

कुछ ही दिनों में शो हो गया था बंद

स्मृति ईरानी का कहना है कि वह उस शो की मेजबानी करती थीं और साथ में स्क्रिप्ट भी लिखती थी। प्रेग्नेंट होने से पहले एक साथ काम किया था और कुछ महीनों बाद उन्हें बदल दिया गया था। उस समय स्मृति ने कहा था कि शो उनके बिना नहीं चलेगा। वह परेशान है कि उसे निकाल दिया गया था। उनके जाने के बाद शो बहुत जल्दी बंद हो गया। वहीं स्मृति ने सालों बाद इस बारे में खुलासा कर फैंस को चौंका दिया है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Guru Randhawa

अगस्त 30, 2026

H1N1 Virus

अगस्त 29, 2026

Drishyam The Conclusion

अगस्त 29, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 15

अगस्त 29, 2026

Toxic Box Office Collection Day 3

अगस्त 29, 2026

Orry

अगस्त 28, 2026