---Advertisement---

सुष्मिता पर प्यार लुटाने के बाद Lalit Modi की जिंदगी में नई ‘ड्रीम गर्ल’ की एंट्री, इस तलाकशुदा सुपरमॉडल को कर रहे डेट!

Lalit Modi: कभी सुष्मिता सेन को डेट करने की वजह से सुर्खियों में आए ललित मोदी एक बार फिर चर्चा में हैं। कहा जा रहा है कि उनकी जिंदगी में नई ड्रीम गर्ल की एंट्री हुई है और वह एक सुपर मॉडल को डेट कर रहे हैं। जी हां, लेटेस्ट रिपोर्ट्स की माने तो सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसके बाद लोग यह कयास लगा रहे हैं कि यह कोई और नहीं बल्कि ललित मोदी की नई गर्लफ्रेंड है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 5, 2023 12:06 अपराह्न

lalit modi
Follow Us
---Advertisement---

Lalit Modi: सोशल मीडिया पर आईपीएल के फाउंडर और दिग्गज बिजनेसमैन ललित मोदी ने सुष्मिता सेन को सरेआम प्रपोज किया था। दोनों की कई रोमांटिक तस्वीर भी वायरल हुई थी वहीं बाद में यह खबर सामने आई कि सुष्मिता और ललित मोदी एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। फिलहाल इस बारे में बज बरकरार ही था कि अब यह बात सामने आ रही है कि सुष्मिता सेन के बाद ललित मोदी की जिंदगी में एक बार फिर प्यार की एंट्री हो चुकी है। जी हां, दिग्गज बिजनेसमैन को जिंदगी में 59 साल की उम्र में नया प्यार मिला और वह एक सुपर मॉडल को डेट कर रहे हैं। आईए जानते हैं आखिर क्या है पूरी खबर।

इस रिसेप्शन पार्टी में सुपर मॉडल के साथ पहुंचे ललित

फिलहाल इंटरनेट पर ललित मोदी काफी सुर्खियों में हैं और कहा जा रहा है कि ललित मोदी सुपर मॉडल उज्जवला रावत को डेट कर रहे हैं। दरअसल खबरों को पंख तब लगी जब बीते दिनों फेमस वकील और इंडिया के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे ने तीसरी शादी की थी। उन्होंने नई पत्नी ट्रिना के लिए लंदन में एक रिसेप्शन पार्टी होस्ट की थी। इस पार्टी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थी और इनमें से एक थे बिजनेसमैन ललित मोदी। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है। आइए देखते हैं क्या खास है इस तस्वीर में।

आखिर क्यों चर्चा में है यह तस्वीर

इस रिसेप्शन पार्टी से एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें ललित मोदी उज्जवला के साथ हैप्पी पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो में आप देख सकते हैं कि ललित मोदी अपने कमर पर हाथ रखकर सीढ़ी पर खड़े होकर पोज दे रहे हैं वहीं उनके पास उज्ज्वला बैठकर स्टाइलिश लेवेंडर ड्रेस में हैप्पी पोज देती हुई दिखी। इस तस्वीर को देखने के बाद कुछ लोग उन्हें ललित मोदी की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं।

देश की टॉप मॉडल में से एक हैं उज्जवला

अगर उज्जवला राउत की बात कर रहे थे 45 साल की यह सुपर मॉडल यंग दिनों में मॉडलिंग करियर में अपनी शुरुआत कर दी थी। उन्होंने फेमिना मिस इंडिया में भी पार्टिसिपेट किया था इसके अलावा उज्जवला देश की टॉप मॉडल में से एक है। वह कई टीवी शो में नजर आ चुकी हैं। उज्जवला निजी जिंदगी में काफी ग्लैमरस है वहीं उन्होंने 2004 में स्कॉटिश फिल्ममेकर मैक्सवेल स्टेरी से शादी की थी लेकिन आपसी अनबन के बाद दोनों का 2011 में तलाक हो गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Kanika Mann

अक्टूबर 7, 2026

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026