---Advertisement---

Harish Salve Wedding: 68 साल के वकील हरीश साल्वे तीन साल में दूसरी बार बने दूल्हा, बच्चों से लेकर पत्नियों तक जानें सबकुछ  

Harish Salve Wedding: देश के सबसे महंगे वकीलों में से एक हरीश साल्वे ने लंदन में 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है। देश की तमाम बड़ी हस्तियों ने शादी में हिस्सा लिया। खबरों की मानें तो साल्वे ने 3 साल के भीतर दूसरी बार शादी की है। साल्वे देश के बड़े लोगों का केस भी लड़ चुके है। ऐसे में आपको जानना चाहिए, कि आखिर साल्वे ने अब किस महिला से शादी की है।

Avatar of Saurabh Mall

By: Saurabh Mall

Published: सितम्बर 4, 2023 3:41 अपराह्न

Harish Salve Wedding
Follow Us
---Advertisement---

Harish Salve Wedding: देश के सबसे महंगे वकीलों की लिस्ट में शामिल दिग्गज वकील और भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे एक बार फिर नेशनल मीडिया में छा गए हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि साल्वे ने जरूर कोई बड़ी केस जीत लिया है। लेकिन दोस्तों इस बार पूर्व सॉलिसिटर जनरल हरीश साल्वे अपने केस लड़ने और जीतने की वजह से नहीं बल्कि अपनी शादी को लेकर सुर्ख़ियों में छाए हुए हैं। जी हाँ हरीश साल्वे ने 68 साल की उम्र में तीसरी बार शादी की है। और इसमें सबसे खास बात यह, कि साल्वे ने 3 साल के भीतर 2 शादियां रचा ली। बताया जा रहा है यह शादी लंदन में संपन्न हुई। जिसमें देश की तमाम बड़ी हस्तियां शादी शामिल हुए। 

साल्वे ने 3 साल के भीतर 2 शादियां की

जी हां बात कोरोना काल की है। खबरों की मानें तो साल 2020 में दिग्गज वकील हरीश साल्वे ने कैरोलिन ब्रोसार्ड से शादी की। बता दें कि कैरोलिन ब्रोसार्ड पेशे से आर्टिस्ट हैं। जानकारी के मुताबिक कैरोलिन ब्रोसार्ड से साल्वे की यह शादी दूसरी मर्तबा थी। जबकि देखा जाए तो उनकी पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी साल्वे है। मीनाक्षी साल्वे की दो बेटियां हैं। जिनमे से बड़ी बेटी का नाम साक्षी हैं, जबकि छोटी बेटी का नाम सानिया है। साल्वे ने दूसरी शादी क़ानूनी रूप से लग होने के बाद कैरोलिन ब्रोसार्ड से की थी। लेकिन अब बड़ी खबर है, कि साल्वे ने एक बार फिर  3 साल के भीतर एक और शादी कर ली।

साल्वे की नई वाइफ का क्या है नाम 

वरिष्ठ वकील साल्वे ने 68 की उम्र में तीसरी शादी  ट्रिना नाम की एक महिला से लंदन में की है। इस दौरान बताया जा रहा है, शादी में देश की बड़ी हस्तियां ने भी शिरकत की। इसमें सबसे बड़ा नाम देश के जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी का है। आपको बता दें साल्वे ने अंबानी फैमिली के केस प्रमुखता से लड़े हैं। इसके अलावा वह सलमान खान का केस भी लड़ चुके हैं। वहीं शादी में इसके अलावा ललित मोदी के भी शामिल होने की खबर आई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Saurabh Mall

Saurabh Mall

सौरभ कुमार मल्ल बीते 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। इन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया केंद्रीय विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में P.G. की पढ़ाई की है। उन्होंने अपनी शुरुआत दैनिक भास्कर (इंटर्नशिप) से किया है। यह कई और चैनलों में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर चुके हैं। फिलहाल सौरभ DNP India Hindi वेबसाइट में बतौर कंटेंट राइटर (पॉलिटिकल, क्राइम और इंटरनेशनल) डेस्क पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Punjab News

अगस्त 12, 2026

CM Bhagwant Mann

अगस्त 12, 2026

हरपाल सिंह चीमा

अगस्त 12, 2026

Rashifal 13 August 2026

अगस्त 12, 2026

Jharkhand News

अगस्त 12, 2026

Anurag Dhanda

अगस्त 12, 2026