---Advertisement---

Laughter Chefs Season 3: ‘मेरे गल्ले पर नजर डाल रहे हो…’ बीवी को इस शख्स संग देख जल उठे कृष्णा अभिषेक, 11 होटल के मालिक से लिया पंगा

Laughter Chefs Season 3: लाफ्टर सीजन 3 के प्रोमो वीडियो को जारी किया गया जो वाकई काफी मजेदार है और यहां कश्मीरा शाह को देखकर कृष्णा अभिषेक शॉक्ड रह जाते हैं और वह जो कहते हैं वह वाकई काफी मजेदार है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: नवम्बर 2, 2025 4:13 अपराह्न

Laughter Chefs Season 3
Follow Us
---Advertisement---

Laughter Chefs Season 3: लाफ्टर शेफ सीजन 3 की वापसी हो रही है और ऐसे में प्रोमो जारी कर दिया गया। उसके साथ ही नवंबर में रिलीज होने वाले इस कुकिंग रियलिटी शो के बारे में लोगों को खास जानकारी दी गई। सबसे मजेदार जो चर्चा में है वह है हरपाल सिंह सोखी और कश्मीरा शाह की एंट्री जिसे देखकर कृष्णा अभिषेक ने जो कमेंट किया वह सुनकर आपकी हंसी नहीं रुकने वाली है। लाफ्टर शेफ सीजन 3 के प्रोमो वीडियो में कंटेस्टेंट को भी रिवील कर दिया गया है।

Laughter Chefs Season 3 में क्या एल्विश यादव की बनेगी टीम

वहीं लाफ्टर शेफ सीजन 3 के वीडियो में भारती सिंह कहती है गैस लाइटर एक्शन और इसके बाद कृष्णा अभिषेक और अली गोनी की एंट्री होती है जो कहते हैं कि हम अपनी टीम बनाएंगे। इसके बाद एल्विश यादव और करण कुंद्रा आते हैं और कहते हैं हम इस शो के विनर हैं और हम ही यहां पर टीम बनाएंगे। समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार कृष्णा अभिषेक के पैर छूते हुए नजर आते और कहते हैं प्लीज हमें ले लो भैया तो ही जन्नत जुबेर भी आकर कृष्णा से कहती है कि मैं आ गई हूं और मैं आप ही की टीम में हूं। इसके बाद करण कुंद्रा सबको रोकते हैं और फिर विवियन और गुरमीत चौधरी की एंट्री होती है।

कश्मीरा शाह को देख कृष्णा अभिषेक को लग गया झटका

इसके बाद ईशा सिंह, तेजस्वी प्रकाश, ईशा मालवीय की झलक सामने आती है। देबीना बनर्जी को देखकर सब पीछे हट जाते हैं और कृष्णा अभिषेक कहते हैं, “ऐसा ग्लैमर हमारे मुंह पर मारो कि इनका मुंह बंद हो जाए।” इसके बाद हरपाल सुखी की एंट्री बुलेट पर होती है जिनके पीछे कश्मीरा शाह दिखते हैं। ऐसे में कृष्णा अभिषेक शॉक्ड रह जाते हैं। लाफ्टर शेफ सीजन 3 का यह प्रोमो मजेदार है जहां वह हरपाल से कहते हैं, “11 होटल कम पर गए थे कि मेरे गल्ले पर नजर डाल रहे हो।”

लाफ्टर शेफ सीजन 3 प्रोमो को देखकर लोग हंसते-हंसते बेहाल हो रहे हैं और एक बार फिर किचन में ड्रामे देखना दिलचस्प है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अगस्त 12, 2026

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Uttarakhand Viral Video

अगस्त 11, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026