---Advertisement---

Leo: थलापति विजय की बिग बजट फिल्म में नजर आएंगे बॉलीवुड के ये बड़े चेहरे, नाम जानकर पैरों तले खिसक जाएगी जमीन

Leo: वैसे तो आए दिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री चर्चा में बनी रहती है पर आजकल जो टॉपिक सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो है दिग्गज एक्टर थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ की स्टारकास्ट। जी हां, न सिर्फ थालापति विजय की फिल्म ‘लियो’ को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त बज बना हुआ है बल्कि फिल्म में ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 4, 2023 4:15 अपराह्न

leo
Follow Us
---Advertisement---

Leo: वैसे तो आए दिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री चर्चा में बनी रहती है पर आजकल जो टॉपिक सबसे ज्यादा सुर्खियों में है वो है दिग्गज एक्टर थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म ‘लियो’ की स्टारकास्ट। जी हां, न सिर्फ थालापति विजय की फिल्म ‘लियो’ को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त बज बना हुआ है बल्कि फिल्म में शामिल होने वाले बॉलीवुड सितारों को लेकर भी खूब चर्चा है। बीते दिनों एक बड़े अपडेट में सामने आया था कि बॉलीवुड स्टार संजय दत्त फिल्म लियो में अहम किरदार निभाते नजर आएंगे और अब खबर आ रही है कि बॉलीवुड निर्देशक अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

अनुराग कश्यप की पूरी हुई ख्वाहिश

बता दें, बीते दिनों अनुराग कश्यप ने साउथ की फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक बार फिर अपना प्यार जाहिर किया था और कहा था कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो विजय थालापति स्टारर ‘लियो’ में काम करना चाहेंगे और इस बात से बेहद खुशी होगी। अब लगता है कि फिल्म के मेकर्स ने उनकी ये मुराद पूरी कर दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक लोकेश कनगराज के निर्देशन में बन रही फिल्म लियो में अनुराग कश्यप बेहद अहम किरदार निभाते नजर आएंगे और जल्द ही फिल्म में उनके किरदार की शूटिंग शुरू भी होने वाली है।

विजय के लिए है यह फिल्म ख़ास

सूत्रों के अनुसार फिल्म लियो में थालापति विजय के किरदार का हिस्सा पूरी तरह शूट कर लिया गया है और बाकी के हिस्सों की। शूटिंग भी जोरों पर जारी है। लंबे समय से फैंस को इस मूवी का इंतजार है और एक्टर थालापति विजय भी इस फिल्म को अपने दिल के बेहद करीब बता चुके हैं।

साउथ इंडस्ट्री से है अनुराग को प्यार

ये फिल्म 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। अनुराग कश्यप पहले भी फिल्म AK vs AK में काम कर चुके है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर ने काम किया था। बता दें, अनुराग कश्यप कई बार साउथ इंडियन सिनेमा की तारीफ कर चुके है और उन्होंने बताया कि उनकी सबसे बड़ी हिट फिल्म ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ का आइडिया भी उन्हें साउथ की एक मूवी देखकर ही आया था।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026