---Advertisement---

Leo: भूलकर भी ये लोग ना देखें विजय की यह बिग बजट फिल्म, फर्स्ट रिव्यू सुनकर लगेगा झटका

Leo: विजय थलापति की फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज बरकरार है। इस सब के बीच यूके में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने इसे लेकर रिव्यू जारी किया है और कहां है कि यह इंटेंशनली रॉ और वायलेंट फिल्म है। इसके मुताबिक कमजोर दिल वाले लोग इस फिल्म को ना देखें। यह बात सच है कि फिल्म के ट्रेलर से यह साफ जाहिर है कि इसमें मारपीट और एक्शन का फूल डोज मिलने वाला है।

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 13, 2023 8:00 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Leo: थलापति विजय की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘लियो’ का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म को लेकर चर्चा जोरों पर है और कहा जा रहा है कि इस बिग बजट फिल्म से फैंस काफी उम्मीदें हैं। अब यूके में फिल्म के डिस्ट्रीब्यूटर अहिंसा एंटरटेनमेंट ने इसका फर्स्ट रिव्यू जारी करते हुए फैंस को चौंका दिया। जी हां, उन्होंने कुछ ऐसा रिव्यू दिया जिसकी लोगों ने उम्मीदें नहीं की थी। अहिंसा एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी दी इसके बाद लोग हैरान रह गए हैं। हालांकि उन्होंने फिल्म की तारीफ भी की है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा।

आखिर कैसी है फिल्म

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अमीषा एंटरटेनमेंट ने एक पोस्ट शेयर कर लिखा, “लियो 100% लोकेश कनगराज की फिल्म है। इंटेंसली रॉ और वायलेंट। सख्ती से 15+ उम्र के लिए। हमने फिल्म के इरादे पर खडा उतरने के लिए 12 ए संस्करण के खिलाफ फैसला किया है।”

वहीं एक और पोस्ट में लिखा, “लोकेश कनागराज के दृष्टिकोण के सम्मान में हम लियो की यूके रिलीज के लिए कोई कटौती नहीं करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रत्येक फ्रेम आवश्यक है और दर्शक इसे इसके मूल रूप में अनुभव करने के पात्र हैं। एक बार जब हमें लगेगा की फिल्म व्यापक दशकों तक पहुंच गई है तो हम 12-ए के अनुकूल संस्करण पर स्विच कर देंगे।”

कमजोर दिल वाले बना लें दूरी

अगर इस पोस्ट की माने तो यह फिल्म वाकई काफी खतरनाक होने वाली है। हालांकि फिल्म के लिए उन्होंने लिखा कि कमजोर दिल वालों के लिए यह नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारी अपेक्षा से भी अधिक ग्राफिक थे और यह कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।” ऐसे में इतना तो साफ है कि फिल्म में एक्शन का महाडोज देखने को मिलेगा। 300 करोड़ के बजट में बनी थलापति विजय की यह फिल्म लोगों को जरूर पसंद आएगी। इसमें संजय दत्त विलेन के किरदार में नजर आने वाले हैं तो इसमें मुख्य भूमिका में तृषा कृष्णन दिखाई देंगी। इसके अलावा अर्जुन सरजा, प्रिया आनंद भी नजर आने वाली है और यह सिनेमाघरों में 19 अक्टूबर को दस्तक देगी।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Tabu

नवम्बर 4, 2026

Leave a Comment