Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख के शो की शुरुआत से ही आकांक्षा चौधरी काफी सुर्खियों में रही है और वह मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर निखरकर सामने आई। बीते दिन उनका एविक्शन दिखाया गया लेकिन इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि पेजेंट में अपने करियर को बनाने के लिए उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और इस दौरान उनका गलत इस्तेमाल करने की भी कोशिश की गई। अपने सीक्रेट के बारे में आकांक्षा चौधरी ने जो कहा उसने लॉकअप 2 के बना सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि होस्ट के भी होश उड़ा दिए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।
पैसे देने के बदले दिखाई आकांक्षा चौधरी के साथ शख्स ने हैवानियत
Akanksha Chaudhary shared a heartbreaking secret on #LockUpp.
She revealed that while trying to make a name for herself in the pageant industry, she needed money for garments. According to her, while asking a financial help to an influential man, who then allegedly molested her… pic.twitter.com/2NqKjUHkib
— BBTak (@BiggBoss_Tak) August 1, 2026
दरअसल आकांक्षा चौधरी जब लॉक अप 2 से एविक्ट हो जाती है उस समय वह अपने एक और सीक्रेट का खुलासा करती है। वह बताती है कि कैसे पेजेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश के दौरान उन्हें कपड़ों के लिए पैसों की जरूरत थी क्योंकि उनके मम्मी पापा नहीं कर सकते थे इस वजह से उन्होंने एक नामी शख्सियत से आर्थिक मदद मांगी। इस दौरान आकांक्षा बताती है कि जब वह उस व्यक्ति के घर जाती है तब वह उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है। पैसे के बदले सेक्सुअल फेवर की मांग करता है।
आकांक्षा के खुलासे को जान क्या बोले फराह खान और रितेश देशमुख
लॉक अप 2 ने आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उस व्यक्ति ने एक कैलेंडर बना लिया था कि आखिर उसे महीने में कितनी बार साथ में सोना पड़ेगा। हालांकि लॉक अप 2 फेम ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने उनके ऑफर को रिजेक्ट किया जिसकी वजह से उस बुजुर्ग शख्स ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी। इस खुलासे को सुनने के बाद फराह खान और रितेश देशमुख सॉफ्ट रह गए थे और उन्होंने कहा था कि जिसने भी यह घटिया हरकत की है वह आज आपको देखकर हैरान हो रहा होगा क्योंकि आपने अपने दम पर यह हासिल किया।
Lock Upp 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे ने हिलाया लोगों का दिमाग
वहीं आकांक्षा चौधरी के लॉक अप 2 में इस खुलासे को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री में क्या ऐसे कुछ घटिया लोग होते हैं जो युवा लड़कियों को शिकार बनाते हैं। उनके सपनों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। लोगों का कहना है कि लड़कियां खिलौने नहीं होते हैं।
