---Advertisement---

Lock Upp 2: इंडस्ट्री में पैसे के बदले बूढ़े ने साथ सोने का दिया ऑफर! आकांक्षा चौधरी के सीक्रेट को सुन अवाक रह गए रितेश देशमुख और फराह खान

Lock Upp 2: आकांक्षा चौधरी ने बताया कि कैसे पेजेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए उनके साथ बदतमीजी हुई। पैसे के बदले सोने तक का ऑफर दिया गया। इस सीक्रेट ने हर किसी को हैरान कर दिया है और अब यह चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 2, 2026 3:55 अपराह्न

Lock Upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख के शो की शुरुआत से ही आकांक्षा चौधरी काफी सुर्खियों में रही है और वह मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर निखरकर सामने आई। बीते दिन उनका एविक्शन दिखाया गया लेकिन इस दौरान उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि पेजेंट में अपने करियर को बनाने के लिए उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और इस दौरान उनका गलत इस्तेमाल करने की भी कोशिश की गई। अपने सीक्रेट के बारे में आकांक्षा चौधरी ने जो कहा उसने लॉकअप 2 के बना सिर्फ कंटेस्टेंट्स बल्कि होस्ट के भी होश उड़ा दिए हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

पैसे देने के बदले दिखाई आकांक्षा चौधरी के साथ शख्स ने हैवानियत

दरअसल आकांक्षा चौधरी जब लॉक अप 2 से एविक्ट हो जाती है उस समय वह अपने एक और सीक्रेट का खुलासा करती है। वह बताती है कि कैसे पेजेंट इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश के दौरान उन्हें कपड़ों के लिए पैसों की जरूरत थी क्योंकि उनके मम्मी पापा नहीं कर सकते थे इस वजह से उन्होंने एक नामी शख्सियत से आर्थिक मदद मांगी। इस दौरान आकांक्षा बताती है कि जब वह उस व्यक्ति के घर जाती है तब वह उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है। पैसे के बदले सेक्सुअल फेवर की मांग करता है।

आकांक्षा के खुलासे को जान क्या बोले फराह खान और रितेश देशमुख

लॉक अप 2 ने आकांक्षा चौधरी ने बताया कि उस व्यक्ति ने एक कैलेंडर बना लिया था कि आखिर उसे महीने में कितनी बार साथ में सोना पड़ेगा। हालांकि लॉक अप 2 फेम ने इस बात का खुलासा किया कि उन्होंने उनके ऑफर को रिजेक्ट किया जिसकी वजह से उस बुजुर्ग शख्स ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी थी। इस खुलासे को सुनने के बाद फराह खान और रितेश देशमुख सॉफ्ट रह गए थे और उन्होंने कहा था कि जिसने भी यह घटिया हरकत की है वह आज आपको देखकर हैरान हो रहा होगा क्योंकि आपने अपने दम पर यह हासिल किया।

Lock Upp 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे ने हिलाया लोगों का दिमाग

वहीं आकांक्षा चौधरी के लॉक अप 2 में इस खुलासे को देखने के बाद लोगों का कहना है कि इंडस्ट्री में क्या ऐसे कुछ घटिया लोग होते हैं जो युवा लड़कियों को शिकार बनाते हैं। उनके सपनों का फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। ऐसे लोगों को सजा मिलनी चाहिए। लोगों का कहना है कि लड़कियां खिलौने नहीं होते हैं।

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bihar Viral Video

सितम्बर 20, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

Daayra Box Office Collection Day 2

सितम्बर 20, 2026

Mirzapur The Movie Box Office Collection Day 16

सितम्बर 20, 2026

Deepika Padukone

सितम्बर 20, 2026