---Advertisement---

Bihar Viral Video: हेडमास्टर का चोला पहनकर छात्राओं के साथ दरिंदगी! बैड टच और बाथरूम में घुसने का आरोप, पुलिस ने उतारा हवस का भूत

Bihar Viral Video: शिक्षा के मंदिर में एक छात्रा की इज्जत के साथ खिलवाड़ किया गया और दरिंदा कोई और नहीं बल्कि हेडमास्टर ही निकला। सोशल मीडिया पर इस वीडियो ने हड़कंप मचा दिया है। इस पर आखिर पुलिस ने किया प्रतिक्रिया दी है आइए जानते हैं।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: सितम्बर 20, 2026 2:38 अपराह्न

Bihar Viral Video
Follow Us
---Advertisement---

Bihar Viral Video: स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है और निश्चित तौर पर छात्र भक्त तो शिक्षक वहां के भगवान होते हैं। हमारे समाज में ऐसा दर्जा भी दिया जाता है लेकिन नवादा के एक सरकारी स्कूल में जिस तरह से एक प्रिंसिपल ने दरिंदगी दिखाई उसने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। सरकारी स्कूल में 8वीं क्लास की छात्राओं ने हेड मास्टर का गलत नियत का पर्दाफाश किया। अब यह सोशल मीडिया पर विवादों की वजह बन गई है। क्या सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं सुरक्षित नहीं है जब इस पर सवाल उठे तब नवादा पुलिस ने क्या प्रतिक्रिया दी आइए जानते हैं।

देखें Bihar Viral Video में कैसे हेडमास्टर के खिलाफ भड़के लोग

बिहार वायरल वीडियो की बात करें तो सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी गई है कि लड़की द्वारा शिकायत करने के बाद माता-पिता और गांव के लोग उस स्कूल पहुंच गए और इसे लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जहां वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि लड़की यह कहते हुए नजर आती है कि “गोदी उठा लेता है बाथरूम में घुस जाता है।” एक प्रिंसिपल पर जिस तरह का आरोप लड़कियों की तरफ से लगाया जाता है यह निश्चित तौर पर शर्मनाक है।

आक्रोश के बाद वायरल वीडियो पर पुलिस ने किया वार

नवादा में POCSO एक्ट के तहत हेडमास्टर गिरफ्तार कर लिया गया है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए बिहार पुलिस ने कहा था कि “कृपया सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित।” जिस पर नवादा पुलिस ने जवाब देते हुए बताया कि “प्राथमिकी दर्ज कर घटना में संलिप्त 01 अभियुक्त की गिरफ्तारी की जा चुकी है। अग्रतर अनुसंधान जारी।” वहीं इस वायरल वीडियो पर लोग प्रतिक्रिया देते हुए हेडमास्टर को जलील कर रहे हैं और उसे दरिंदा और जल्लाद कहते हुए नजर आ रहे हैं। यूजर्स कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं तो उसे मानव रूपी भेड़िया का नाम भी दिया जा रहा है।

बिहार वायरल वीडियो को अलग-अलग प्लेटफार्म से शेयर किया जा रहा है और इस पर लाखों व्यूज मिल चुके हैं।

 

 

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Anurag Dhanda

सितम्बर 20, 2026

CM Yogi Adityanath

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026

Bigg Boss 20

सितम्बर 20, 2026

CM Bhagwant Mann

सितम्बर 20, 2026