---Advertisement---

Lock Upp 2: श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे को हराकर क्या इस कंटेस्टेंट को एकता कपूर ने बनाया विनर, लोग बोले ‘मजाक बनके रह गया यह शो’

Lock Upp 2: क्या श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे को हराकर इस कंटेस्टेंट ने नेटफ्लिक्स के शो पर कब्जा कर लिया है। जाहिर तौर पर कुछ यूजर्स को हैरानी हो रही है और वह शो को ट्रोल कर रहे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 29, 2026 2:27 अपराह्न

Lock Upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp 2: जब से नेटफ्लिक्स पर एकता कपूर के शो की शुरुआत हुई है तब से यह लगातार विवादों में है। शो पर कई यूजर्स पक्षपात करने का आरोप लगा रहे हैं लेकिन इस सब के बीच विनर के नाम को लेकर चर्चा हो रही है। जी हां लॉक अप 2 के विनर को लेकर एक ऐसा नाम सामने आया जिसने सोशल मीडिया पर एक बार फिर विवाद की शुरुआत कर दी है। रिपोर्ट्स की बात करें तो दावा किया जा रहा है कि श्रेया कालरा और शिल्पा शिंदे जैसे मजबूत कंटेस्टेंट को हराकर शो की विनर एक ऐसी कंटेस्टेंट बन गई है जिसके बारे में शायद किसी ने सोचा भी नहीं होगा।

जानिए श्रेया कालरा को किसने लॉक अप 2 में दी मात

इंस्टाग्राम चैनल से इस बारे में जानकारी दी गई और बताया जा रहा है कि शिवांगी जोशी और श्रेया कालरा टॉप 2 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे। इसके बाद टीवी की प्रिंसेस शिवांगी जोशी को एकता कपूर ने विनर घोषित किया है। वहीं श्रेया फर्स्ट रनर अप रही। पूरी सीजन में अपनी शानदार यात्रा से जाहिर तौर पर उन्होंने हर किसी का दिल जीता है लेकिन एकता कपूर ने स्टेज पर लाइव नतीजे घोषित किया। लॉक अप 2 के विनर की घोषणा की खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा क्योंकि अगले हफ्ते फाइनल है।

शिवांगी जोशी को विनर सुनकर Lock Upp 2 पर भड़के फैंस

हालांकि शिवांगी जोशी को लॉक अप 2 के विनर के तौर पर सुनने के बाद कुछ यूजर्स ट्रोल करने के पीछे नहीं हैं। एक यूजर ने कहा शिवांगी ने किया क्या है शो में तो एक ने कहा अगर शिवांगी जीत जीतती है तो यह सबसे बड़ा मजाक होता है। एक ने कहा क्या मजाक कर रहे हो शिवांगी बिल्कुल भी विनर नहीं बन सकती है। एक ने कहा शिवांगी तो टॉप 2 भी डिजर्व नहीं करती है। एक यूजर ने लिखा जोक बनकर रह जाएगा फिर तो यह शो। यूजर्स फिक्स विनर कहकर भी ट्रोल कर रहे हैं।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Bogg 20

नवम्बर 6, 2026

Rise And Fall 2 Winner

नवम्बर 6, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 22

नवम्बर 6, 2026

Ramayana Box Office Collection Day 1

नवम्बर 6, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

नवम्बर 6, 2026

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026