---Advertisement---

Lock Upp 2 की पॉपुलरिटी ने 3 हफ्ते में अलग मुकाम को किया हासिल, इन पलों को कभी नहीं भूल पाएंगे दर्शक

Lock Upp 2: राम कपूर आकांक्षा चमोला तक ने शो को दिलचस्प बनाने में कोई कमी नहीं रहने दी है और यही वजह है की व्यूज के मामले में इसने एक इतिहास को दर्ज किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर डिटेल्स में क्या है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 16, 2026 6:06 अपराह्न

Lock Upp 2
Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp 2: जब से एकता कपूर का शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुआ है तब से यह लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और यही वजह है कि रेटिंग पर इसने ऐसे रिकॉर्ड को हासिल किया है जो वाकई सराहनीय है। जी हां हम बात कर रहे हैं लॉकअप 2 की जहां आए दिन अलग-अलग कंटेस्टेंट के खुलासे, लड़ाई झगड़ा और एक के बाद एक जबरदस्त ट्विस्ट ने फैंस को इसे देखने के लिए मजबूर कर दिया है। लोगों की मांग को देखते हुए पहले इसे 5 दिन स्ट्रीम किया गया था लेकिन अब हफ्ते के 6 दिन इसे देखा जा सकता है लेकिन लॉकअप 2 क्यों यादगार बना है।

व्यूज के मामले में लॉकअप 2 ने किया कमाल

व्यूज के मामले में लॉकअप 2 ने कमाल दिखाया है और और ORMAX मीडिया द्वारा शेयर किए गए इस रिपोर्ट में 6 जुलाई से लेकर 12 जुलाई तक 3.6 मिलियन यानी 36 लाख व्यूज मिले हैं। फिलहाल व्यूज के मामले में यह भारत में ओटीटी स्ट्रीमिंग प्लेटफार्म पर फिलहाल सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टॉप शो में शामिल हो चुका है।

कैदियों ने दिया फैंस को जबरदस्त तोहफा

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

लॉकअप 2 की बात करें तो इसकी शुरुआत ही काफी धमाकेदार रही थी। एक के बाद एक जबरदस्त बड़े सेलेब्स को जेल का कैदी बनाया गया जिसकी शायद लोगों ने उम्मीद भी नहीं की थी। सुनीता आहूजा से लेकर योगेश, आकांक्षा चौधरी, हर्षद चोपड़ा, राम कपूर, शिल्पा शिंदे जैसे बड़े फैन फॉलोइंग वाले दिग्गज शो में पहुंचे जिसने लोगों को सरप्राइज दिया।

एक के बाद एक राज का हुआ खुलासा जिसने जारी किया सस्पेंस

लॉकअप 2 की खासियत की बात करें तो प्रीमियम नाइट पर ही हर्षद चोपड़ा ने बताया कि उनकी गर्लफ्रेंड ने उनके बेस्ट फ्रेंड के साथ ही उन्हें धोखा दिया। वहीं राम कपूर ने बचपन में मॉलेस्टेशन को लेकर खुलासा किया। इतना ही नहीं गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने तलाक से लेकर अपने बायसेक्सुअल होने का राज बताकर लोगों को हैरान कर दिया। इन सभी मोमेंट्स ने लॉकअप 2 को स्पेशल बनाया है।

Lock Upp 2 में लड़ाई और बहस का दौर

इतना ही नहीं शिल्पा शिंदे को जब लॉकअप 2 में वाइल्ड कार्ड के तौर पर लाया गया तब घर का माहौल कुछ अलग हद तक ही बदल गया है। आकांशा चौधरी के साथ उनकी लड़ाई हो या फिर हर किसी के साथ उनका बहस होना यह लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Yash

अगस्त 31, 2026

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026