---Advertisement---

Lock Upp Season 2 में नजर आएगा कपिल शर्मा शो का ये धाकड़ कॉमेडियन, क्या कंगना की जेल में चल पाएगी कॉमेडी

Lock Upp Season 2: कपिल शर्मा के शो में सपना बनकर सबको हंसाने वाले कृष्णा अभिषेक अगर इस शो का हिस्सा बनते है तो ये न सिर्फ लॉक अप शो बल्कि एकता कपूर के लिए भी बड़ी बात है। फैंस के लिए यह खुशखबरी किसी ट्रीट से कम नहीं है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 11, 2023 3:45 अपराह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lock Upp Season 2: कंगना रनौत के रियलिटी शो लॉक अप सीजन 2 की तैयारी जोरों पर चल रही है। फैंस को इंतजार है इस सीजन में शो में शामिल वाले कंटेस्टेंट्स का, जो कंगना की जेल में टॉर्चर होने के लिए रेडी होंगे। बीते दिनों खबर आई थी कि अर्शी खान लॉक अप की पहली कंटेस्टेंट बन गई है और अब एक और बड़ी खबर आई कि टीवी इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार कृष्णा अभिषेक भी इस रियलिटी शो में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा लेंगे।

लॉक अप में कैद होंगे कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक

जी हां, ताजा जानकारी के मुताबिक कृष्णा अभिषेक ने खुद इस बात को कन्फर्म किया है कि वो बतौर कंटेस्टेंट शो के दूसरे सीजन में पार्टिसिपेट करने वाले है। मीडिया से बातचीत के दौरान कृष्णा अभिषेक ने बताया कि “लॉक अप बढ़िया शो है और इसका पहला सीजन उन्हें काफी पसंद आया था। अगर सब कुछ सही रहा तो वो आने वाले सीजन में वो बतौर कंटेस्टेंट खेलते नजर आएंगे।”

ये भी पढ़ें: South की इन टॉप 5 Web Series में है एंटरटेनमेंट का जोरदार तड़का, OTT पर दर्शकों से मिल रहा है भरपूर प्यार

एकता कपूर के लिए होगी बड़ी जीत

कृष्णा अभिषेक इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार है और उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोविंग भी है। ऐसे में उनका कंटेस्टेंट बनना शो की पॉपुलैरिटी को बढ़ाने में और मदद करेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि कॉमेडियन कृष्णा लॉक अप में किस तरह का परफॉर्म करते नजर आते है।

खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ सकते हैं कृष्णा अभिषेक

बता दें, खबर ये भी है कि कृष्णा अभिषेक रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी में भी बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले सकते है। शो के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि वैसे तो उन्हें स्टंट करने से डर लगता है पर उन्होंने रोहित शेट्टी के साथ पहले काम किया है। रोहित शेट्टी को अपना फेवरेट बताते हुए कृष्णा अभिषेक ने कहा कि अगर वो खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा बनते है तो ये उनके लिए बेहद खुशी की बात होगी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jaya Bachchan

अक्टूबर 6, 2026

Rise and Fall 2

अक्टूबर 6, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 6, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 60

अक्टूबर 6, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 6, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 6, 2026