---Advertisement---

Lohore 1947: ‘गदर 2’ के बाद फिर पाकिस्तान जाएंगे Sunny Deol, आमिर खान संग हाथ मिलाकर मचाएंगे धमाल

Lohore 1947: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘ग़दर 2’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर किस कदर देखने को मिला इससे फैंस पूरी तरह मुखातिब है। वहीं एक बार फिर सनी अलग अंदाज में लोगों के बीच तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। इस बार उनकी जुगलबंदी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट ...

Read more

Avatar of Diksha Pandey

By: Diksha Pandey

Published: अक्टूबर 3, 2023 10:46 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Lohore 1947: हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म ‘ग़दर 2’ का जादू बॉक्स ऑफिस पर किस कदर देखने को मिला इससे फैंस पूरी तरह मुखातिब है। वहीं एक बार फिर सनी अलग अंदाज में लोगों के बीच तहलका मचाने के लिए आ रहे हैं। इस बार उनकी जुगलबंदी बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के साथ होगी। जी हां, दोनों ने एक प्रोजेक्ट के लिए आपस में साझेदारी की है। यह खबर फैंस के लिए वाकई काफी हैरान करने वाली है। दरअसल आमिर इस फिल्म को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं।

आखिर किस प्रोजेक्ट में दोनों दिखेंगे साथ

अगर रिपोर्ट्स की माने तो आमिर खान अपने प्रोडक्शन हाउस में नई फिल्म बना रहे हैं जिसका नाम लाहौर 1947 है। आमिर के प्रोडक्शन में बनने वाली इस फिल्म को राजकुमार संतोषी निर्देशित करेंगे। वहीं इस फिल्म में एक्टर के तौर पर सनी देओल नजर आने वाले हैं। अब यह देखना दिलचस्प होने वाला है कि यह तिकड़ी जोड़ी किस कदर बॉलीवुड पर राज कर पाती है क्योंकि तीनों ही चेहरे फिल्म इंडस्ट्री में मंजे हुए कलाकार की लिस्ट में शामिल है।

पहले हुई थी सनी और आमिर की टक्कर

यह बात सच है कि आमिर और सनी की 1990 में बॉक्स ऑफिस पर टक्कर हुई थी। जहां शनि की फिल्म ‘घायल’ तो आमिर की फिल्म दिल एक साथ रिलीज हुई लेकिन दोनों को फैंस से खूब प्यार मिला। वहीं जब ये दोनों स्टार्स एक साथ दिखाई देने वाले हैं तो लाहौर 1947 का इंतजार करना तो लाजमी है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से एक बार फिर सनी पाकिस्तान की धरती पर आमिर खान के लिए जाते हुए नजर आएंगे। फिलहाल इस बारे में और भी जानकारी के लिए बेसब्री से इंतजार जारी है।

आमिर के प्रोडक्शन हाउस ने दी जानकारी

इस बारे में आमिर के प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी देते हुए लिखा, “मैं और एकेपी की पूरी टीम सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ फिल्म लाहौर 1947 की अनाउंसमेंट करते हुए काफी एक्साइटेड हैं। हम टैलेंटेड सनी देओल और मेरे फेवरेट डायरेक्टर्स में से एक राजकुमार संतोषी के साथ कौलेब करने के लिए बेताब हैं। हमने जो जर्नी शुरू की है वह सबसे समृद्ध होने का वादा करती है।हम आपका आशीर्वाद चाहते हैं।” वहीं इस पोस्ट के बाद फैंस की एक्साइटमेंट लाजमी है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Raha Kapoor

नवम्बर 6, 2026

Bigg Boss 20

नवम्बर 5, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 21

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 13

नवम्बर 5, 2026

Ramayana Movie Review

नवम्बर 5, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 12

नवम्बर 4, 2026

Leave a Comment