---Advertisement---

Love Again: इस हॉलीवुड एक्टर के साथ रोमांस करेंगी प्रियंका चोपड़ा, ट्रेलर में खास कैमियो रोल को देख फैंस हुए एक्साइटेड

Love Again: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में दमखम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और हाल ही में उनकी नई हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें उनकी एक्टिंग कमाल की है। जी हां, प्रियंका की ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 15, 2023 11:33 पूर्वाह्न

Follow Us
---Advertisement---

Love Again: बॉलीवुड से हॉलीवुड तक में दमखम दिखाने वाली प्रियंका चोपड़ा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। एक्ट्रेस हॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और हाल ही में उनकी नई हॉलीवुड फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है और इसमें उनकी एक्टिंग कमाल की है। जी हां, प्रियंका की मोस्ट अवेटेड हॉलीवुड फिल्म ‘लव अगेन’ का ट्रेलर वाकई मजेदार है। इसके अलावा फिल्म में एक खास कैमियो भी देखने को मिलेगा जिसको लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म का ट्रेलर मजेदार है और सोशल मीडिया पर चर्चा में है। ट्रेलर और कैमियो रोल को देख फैंस काफी खुश हैं।

प्रियंका ने कही ये बात

इस ट्रेलर को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, “हमने इस फिल्म को कठिन समय में बनाया है, इसमें से अधिकांश अपने प्रियजनों से दूर हैं, लेकिन सेट पर हर दिन विशेष था, विशेष रूप से अतुलनीय @celinedion और मेरे अद्भुत सह-कलाकारों के साथ।”

कैमियो रोल को देख फैंस की बढ़ी बेताबी

इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और सेलीन डायोन के साथ निक जोनस भी इस फिल्म में कैमियो रोल में हैं। ट्रेलर में वह कार में बैठकर प्रियंका को किस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। लोग वास्तव में इसमें दिलचस्पी ले रहे हैं क्योंकि यह निक जोनस का किसी फिल्म में पहला कैमियो है। लव अगेन एक फिल्म है जो मई 2023 में रिलीज होगी। यह फिल्म 2016 की जर्मन फिल्म एसएमएस फॉर डाइज पर आधारित है। वहीं ‘लव अगेन’ का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही फैंस फिल्म देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।

ये भी पढ़ें: Sid Kiara Wedding: वैलेंटाइन डे के दिन सिड-कियारा पर चढ़ा प्यार का रंग, अनसीन फोटोज में येलो कलर में ट्विन करते दिखा कपल

यह है ‘लव अगेन’ की रोमांटिक कहानी

‘लव अगेन’ का ट्रेलर रोमांटिक सीन से भरपूर है। फिल्म में मीरा अपने मंगेतर की दो साल पहले एक कार दुर्घटना में हुई मौत के बाद टूट गई है। लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी वह आगे नहीं बढ़ पा रही है। एक दिन, रॉब एक पत्रकार, उसकी कहानी में आता है और उसकी मदद करना शुरू कर देता है। फिर सेलीन उसे मीरा के करीब लाने में मदद करती है। यह कहानी है उस जर्नलिस्ट की जो मीरा को ढूंढता है।

ये भी पढ़ें: Winter Health Tips: क्या सर्दियों में आपके भी पैरों की सूज जाती हैं उंगलियां तो इन घरेलु उपायों से जलन को करें कम

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Badshah

अप्रैल 3, 2026

Kapil Sharma

अप्रैल 3, 2026

Raghav Chadha

अप्रैल 3, 2026

Prince Narula

अप्रैल 3, 2026

Rakasa Movie Review

अप्रैल 3, 2026

Dhurandhar The Revenge Box Office Collection Day 15

अप्रैल 3, 2026