---Advertisement---

Raghav Chadha क्या कभी हीरो बनकर पर्दे पर करेंगे धमाका! परिणीति चोपड़ा के सामने एक्टिंग करियर पर दी ये राय

Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा के काम को लेकर राघव चड्ढा ने कुछ ऐसा कहा था कपिल शर्मा के शो में जो काफी चर्चा में रहा था। इस दौरान एक्टिंग करियर के साथ-साथ हीरो बनने के ऑफर को लेकर वह करते हुए दिखे।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अप्रैल 3, 2026 1:08 अपराह्न

Raghav Chadha
Follow Us
---Advertisement---

Raghav Chadha: बॉलीवुड की कई खूबसूरत फिल्मों में नजर आने वाली परिणीति चोपड़ा के पति को देखकर उनके फैंस किस कदर दीवाने हो जाते हैं यह बताने की जरूरत नहीं है। एक्टर ना होने के बावजूद भी यंग जनरेशन के बीच उन्हें लेकर एक अलग ही खुमार देखा जाता है। वहीं इस सब के बीच सोशल मीडिया पर एक क्लिप चर्चा में है जिसमें वह एक्टिंग करियर को लेकर बात करते हुए नजर आए। इतना ही नहीं अगर उनके पास हीरो बनने का कभी ऑफर आता है तो क्या वह उसे स्वीकार करेंगे इस बारे में भी जिक्र करते हुए दिखे। दरअसल यह क्लिप कपिल शर्मा के द ग्रेट इंडियन कपिल शो का है।

Raghav Chadha ने फिल्म में काम करने और ऑफर को लेकर क्या कहा

यह सच है कि राघव चड्ढा का फैनडम किसी स्टार से कम नहीं है तो वहीं इस सबके बीच जब परिणीति चोपड़ा के साथ द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचे थे तब उनसे कपिल ने एक मजेदार सवाल किया था, “अभी परिणीति फिल्म लाइन में है कभी आपके पास ऑफर आया कि हम आपको लेकर फिल्म बनाना चाहते हैं। आप इतने हैंडसम है। इतना अच्छा बोलते हैं आप।कभी ऐसा ऑफर आया है।” ऐसे में राघव चड्ढा जवाब देते हैं देखिए जब आप सिद्धू पाजी और अर्चना जी मिलकर कोई फिल्म बनाएंगे तो मैं उसमें काम करूंगा।

एक्टर्स और परिणीति चोपड़ा के काम पर क्या बोले राघव चड्ढा

इतना ही नहीं राघव चड्ढा ने कहा कि उन्हें अब तक कोई ऑफर नहीं आया है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा को लेकर राघव कहते हैं, “मैं एक बात बताउं मैं शादी के बाद इनकी दो-तीन पिक्चर की शूटिंग हुई उसमें जाने का मौका मिला बहुत मेहनत है उनके काम में भी। बहुत ज्यादा मेहनत है। एक ही सीन को दो दो तीन-तीन दिन एक टेक पर दूसरे टेक पर करते रहते हैं। बहुत मुश्किल काम करते हैं सलाम सभी एक्टर्स को।इस दौरान कपिल शर्मा के शो की तारीफ करते हुए कहते हैं कि सलाम आपके शो को जिसे हम इतने सालों से देख रहे हैं हिंदुस्तान के एक-एक घर में आप हंसी पहुंचाने का काम करते हैं।

परिणीति चोपड़ा के साथ राघव चड्ढा को द ग्रेट इंडियन कपिल शो में खूब पसंद किया था और इस एपिसोड ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

अक्टूबर 12, 2026

Sunny Deol

अक्टूबर 12, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 10

अक्टूबर 12, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 18

अक्टूबर 12, 2026

Aishwarya Rai Bachchan

अक्टूबर 12, 2026

Riyadh Airport

अक्टूबर 12, 2026