---Advertisement---

‘प्यार’ या ‘शर्त’ Taapsee Pannu की शादी किस पर टिकी? ‘गांधारी’ एक्ट्रेस का चौंकाने वाला खुलासा

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू अपनी एक्शन मूवी 'गांधारी' को लेकर चर्चा में है। लेकिन इस बीच उनका एक पुराना इंटरव्यू सामने आया है। जिसमें वो अपनी शादी और शर्त को लेकर खुलकर बात कर रही हैं।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: सितम्बर 5, 2026 11:56 पूर्वाह्न

Taapsee Pannu
Follow Us
---Advertisement---

Taapsee Pannu : बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू इन दिनों अपनी ओटीटी फिल्म ‘गांधारी’ को लेकर खबरों में हैं। ये मूवी 3 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। ये एक एक्शन मूवी है। जिसमें तापसी पन्नू लीड रोल में हैं। हालंकि की तापसी की इस फिल्म को लेकर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिल रही है। लेकिन उनके बयान काफी चर्चा में हैं। उन्होंने अभी हालहि में रिटायरमेंट को लेकर बात कही है। वहीं, उनका एक पुराना बयान भी वायरल हो रहा है। इसमें वो कह रही  कि, उन्होंने शादी शर्त पर की है।

Taapsee Pannu  ने मैथियास बो के सामने क्या रखी थी शर्त?

तापसी पन्नू ने एक पॉडकास्ट में खुलकर अपनी शादी को लेकर बताया था कि, उन्होनें लॉन्ग टाइम ब्यॉयफ्रेंड और पूर्व ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बो से शादी करने से पहले एक शर्त रखी थी, उनका रिश्ता शादी के बाद बिल्कुल वैसा ही रहना चाहिए जैसा पहले है।

देखें वीडियो

वो मैरिज के बाद बिल्कुल भी बदलना नहीं चाहती हैं। अगर बदलता है तो इसे ऐसे ही चलने देते हैं, जैसा चल रहा है। उनके लिए काम बहुत जरुरी है। आपको बता दें, तापसी और मैथियास ने दिसंबर 2023 में कोर्ट मैरिज की थी और बाद में मार्च 2024 में उदयपुर में एक बेहद निजी समारोह में रस्मों और रिवाजों के साथ शादी कर ली। ये मैरिज काफी सीक्रेट थी।

तापसी पन्नू के पति कौन हैं?

आपको बता दें, साउथ से लेकर बॉलीवुड तक में काम कर चुकी तापसी पन्नू 10 सालों तक पति मैथियास बो के साथ रिलेशन में रही हैं। एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने मैरिज का फैसला किया है। तापसी के पति डेनमार्क के रहने वाले हैं। वो पूर्व इंटरनेशनल बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैं। मैथियास बो दुनिया के नंबर 1 डबल खिलाड़ी रह चुके हैं। इतना ही नहीं लंदन ओलंपिक्स में सिल्वर मेडल भी साल 2012 में जीत चुके हैं। फिलहाल मैथियास बो भारतीय बैडमिंटन सितारों के साथ एक सलाहकार और मेंटर के रुप में काम कर रहे हैं।

 

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 12

अक्टूबर 14, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 14, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 20

अक्टूबर 14, 2026

Aneet Padda

अक्टूबर 14, 2026

Sidharth Malhotra

अक्टूबर 13, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 13, 2026