---Advertisement---

Love Storiyaan: करण जौहर की सीरीज का छठा एपिसोड इन 5 देशों में किया गया बैन! आखिर क्या है वजह

Love Storiyaan: करण जौहर और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर उनकी ‘लव स्टोरियां’ सीरीज रिलीज हुई थी लेकिन अब इस सीरीज को लेकर कुछ ऐसी खबर सामने आ रही है जो किसी झटके से कम नहीं है। प्यार करने वाले लोगों के त्यौहार यानी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: फ़रवरी 19, 2024 1:45 अपराह्न

Love Storiyaan
Follow Us
---Advertisement---

Love Storiyaan: करण जौहर और उनके फैंस को तगड़ा झटका लगा है। दरअसल हाल ही में वैलेंटाइन डे के मौके पर उनकी ‘लव स्टोरियां’ सीरीज रिलीज हुई थी लेकिन अब इस सीरीज को लेकर कुछ ऐसी खबर सामने आ रही है जो किसी झटके से कम नहीं है। प्यार करने वाले लोगों के त्यौहार यानी वैलेंटाइन डे पर फैंस को खास ट्रीट देते हुए करण जौहर ने अपनी सीरीज को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम करते हुए नजर आए।

5 देश में बैन Love Storiyaan

यह सीरीज काफी खास है जिसमें रियल लव स्टोरी को खास अंदाज में दिखाया गया है लेकिन इस सीरीज के छठे एपिसोड को लेकर अब हंगामा हो रहा है। रिलीज होने के बाद से लगातार चर्चा में है। करण जौहर को यह झटका लगा है क्योंकि शायद इसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।इसे 5 देश में बैन कर दिया गया है। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा माजरा जो है चर्चा में।

Love Storiyaan छठे एपिसोड में खास

आप यह सोच रहे होंगे कि आखिर क्या है छठे एपिसोड में खास। इस एपिसोड की बात करें तो इसका टाइटल ‘लव बियोंड लेवल’ है जो ट्रांसजेंडर कपल तिस्ता और डिपान की लव स्टोरी है। यह कहानी कोलकाता की है जहां अचानक मिले इस कपल को प्यार हो जाता है। दरअसल दोनों जेंडर ट्रांसीशन सर्जरीज करवाने के लिए जाते हैं लेकिन यहां दोनों की एक दूसरे से मुलाकात होती है और फिर उनका प्यार परवान चढ़ता है। सीरीज के इस एपिसोड की कहानी काफी अलग है। इसी वजह से इसे बैन करने की खबर है।

इन 5 देशों में बैन हुआ लव स्टोरियां का छठा एपिसोड

दरअसल करण जौहर की Love Storiyaan सीरीज की बात करें तो इसमें 6 एपिसोड है इसमें रियल लव स्टोरी की कहानी को बड़े ही खास अंदाज में दिखाया गया है लेकिन छठे एपिसोड को लेकर खूब हंगामा हो रहा है। इस एपीसोड में करण ने 2 ट्रांसजेंडर की कहानी को दिखाने की कोशिश की लेकिन शायद कुछ देश के लोगों को यह पसंद नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स की माने तो छठा एपिसोड UAE, सऊदी अरब, इजिप्ट, इंडोनेशिया और तुर्किये में बैन किया गया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dia Mirza

जुलाई 24, 2026

Elvish Yadav

जुलाई 24, 2026

Rakhi Sawant

जुलाई 24, 2026

Chennai Love Story Movie Review

जुलाई 24, 2026

Lock Upp 2

जुलाई 24, 2026

The Odyssey Box Office Collection Day 7

जुलाई 24, 2026