---Advertisement---

Lust Stories 2: काजोल के पति बने एक्टर ने किया बड़ा खुलासा, क्लोज सीन्स को लेकर कह दी ये चौंकाने वाली बात

Lust Stories 2: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ फिलहाल काफी ट्रेंड में है। इस फिल्म में काजोल, नीना गुप्ता से लेकर मृणाल ठाकुर और तमन्ना भाटिया तक नजर आ रही हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फिल्म के स्टार्स अपने-अपने काम में काफी दिग्गज रहे ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 12, 2023 1:29 अपराह्न

Lust stories 2
Follow Us
---Advertisement---

Lust Stories 2: हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म ‘लस्ट स्टोरीज 2’ फिलहाल काफी ट्रेंड में है। इस फिल्म में काजोल, नीना गुप्ता से लेकर मृणाल ठाकुर और तमन्ना भाटिया तक नजर आ रही हैं। इस बात में कोई दो राय नहीं है कि फिल्म के स्टार्स अपने-अपने काम में काफी दिग्गज रहे हैं और उन्होंने इंडस्ट्री को काफी समय भी दिया है। वहीं फिल्म की बात करें तो इसमें काजोल के पति का किरदार निभा रहे कुमुद मिश्रा काफी चर्चा में है। वैसे तो बॉलीवुड में कुमुद ने अपनी दमदार किरदार से एक अलग छवि बनाई है लेकिन फिल्म में काजोल के पति की भूमिका निभाने वाले एक्टर ने हाल ही में खुलासा किया है। वह इस फिल्म को करने के समय काफी घबरा गए थे। आइए जानते हैं आखिर क्या बोले कुमुद मिश्रा।

क्लोज सीन्स के लिए घबराए थे कुमुद

एक इंटरव्यू में कुमुद ने कहा कि उनके लिए काजोल के साथ अंतरंग सीन करना काफी मुश्किल था और वह इसके लिए घबराए हुए भी थे। ऐसे में पहले तो उन्होंने स्क्रिप्ट पढ़ कर इस फिल्म को लिए हां कर दिया था क्योंकि कहानी काफी अलग थी। वह इस तरह के किरदार को निभाए नहीं थे ऐसे में वह इस फिल्म के लिए तो एक्साइटेड थे। जब वह इस सीन के बारे में सोचें तो उन्होंने फिर डायरेक्टर से मुलाकात कर उनसे इस बारे में डिस्कशन किया। कुमुद मिश्रा का कहना है उन्होंने डायरेक्टर से उन सीन्सके बारे में बात नहीं की जो उनके लिए मुश्किल था। उन्होंने काजोल के साथ क्लोज अप सींस को लेकर बात तो नहीं की लेकिन वह काफी घबराए हुए थे।

काजोल की तारीफ में कुमुद ने कहीं ये बात

कुमुद ने आगे कहा कि “निश्चित रूप से मैं फिल्म में काम करने के लिए काफी घबराया हुआ था क्योंकि यह कोई नार्मल सीन नहीं था। वह भी मेरे ऑपोजिट काजोल थी तो ऐसे में घबराना तो लाजमी है। हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा कि इतने समय तक इंडस्ट्री में काम करने के बाद काजोल वाकई काफी अलग हो गई है। वह किसी भी किरदार को निभाना बखूबी जानती है। काजोल काम के मामले में वाकई काफी जबरदस्त है और उनकी परफॉर्मेंस को देख ऐसा नहीं लगता है कि कुछ भी गलत है क्योंकि उन्हें सब नार्मल करना आता है। वह जिस तरह काम करती है वह किसी भी एक्टर को कंफर्टेबल कर देती हैं और यह उनके लिए काफी काबिले तारीफ है।”

इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहे हैं कुमुद

गौरतलब है कि लस्ट स्टोरीज 2 में 4 कहानियों को दिखाई गई है जिसमें काजोल के पति की भूमिका में कुमुद मिश्रा नजर आ रहे हैं। उनका किरदार काफी अलग है और वह अपने परफॉर्मेंस से लोगों का दिल जीत चुके हैं। वहीं कुमुद की बात करें तो वह इंडस्ट्री में काफी एक्टिव रहे हैं और कई फिल्मों से अपनी एक खास पहचान बनाई है। उन्होंने अपने करियर में ‘टाइगर जिंदा है’, ‘रांझना’, ‘सूर्यवंशी’, ‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल में एक ख़ास छवि बनाई है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026

Awarapan 2 Box Office Collection Day 16

अगस्त 30, 2026

Kriti Sanon

अगस्त 30, 2026

Samay Raina

अगस्त 30, 2026