---Advertisement---

Maalik Box Office Collection Day 4: गिरते-गिरते भी Shanaya Kapoor पर भारी पड़ रहा ‘मालिक’ बना Rajkummar Rao, चौथे दिन तोड़ा दम

Maalik Box Office Collection Day 4: Rajkummar Rao और Manushi Chhillar की फिल्म मालिक का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। इसकी कमाई में लगातार गिरावट आ रही है। लेकिन ये अभी भी Vikrant Massey और Shanaya Kapoor की फिल्म Aankhon Ki Gustaakhiyan को टक्कर दे रही है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जुलाई 15, 2025 11:32 पूर्वाह्न | Updated: जुलाई 15, 2025 1:06 अपराह्न

Maalik Box Office Collection Day 4
Follow Us
---Advertisement---

Maalik Box Office Collection Day 4: 11 जुलाई को Rajkummar Rao और Manushi Chhillar की फिल्म मालिक को थिएटर में रिलीज किया गया था। गुंडागर्दी और क्राइम पर आधारित इस एक्शन फिल्म ने चौथे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया है। इस फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ गई है। लगभग 65 करोड़ की लागत से बनी इस फिल्म का बुरा है। शुक्रवार से रिलीज हुई इस फिल्म ने अभी तक 16 करोड़ रुपए भी नहीं कमाए हैं।अगर इसी रफ्तार से ये आगे बढ़ती रही तो मेकर्स को बजट निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें, Vikrant Massey और Shanaya Kapoor की फिल्म Aankhon Ki Gustaakhiyan पर ये फिल्म भारी पड़ती हुई दिख रही है।

Maalik Box Office Collection Day 4 में Rajkummar Rao की फिल्म को लगा झटका

मालिक फिल्म ने पहले दिन 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। दूसरे दिन ये आंकड़ा 5.25 करोड़ रुपए पहुंच गया।

Picture Credit: Sacnilk

तीसरे दिन फिल्म ने 5.25 करोड़ रुपए कमाए हैं। वहीं, थोड़ी सी बढ़त के बाद फिल्म ने चौथे दिन सिर्फ 1.65 करोड़ रुपए का ही कलेक्शन किया है। अभी तक ये फिल्म 15.90 करोड़ रुपए ही कमा सकी है। इन कमाई के आंकड़ों से अंदाजा लगाया जा सकता है कि, Maalik का Box Office पर बुरा हाल है।

मालिक फिल्म की स्टोरी क्या है?

मालिक की कहानी पर बात करें तो इसमें एक मजबूर पिता को दिखाया गया है। पिता की ये हालत देख बेटा यानी की Rajkummar Rao हालत सुधारने की जिम्मेदारी लेता है और एक बड़ा गैंगेस्टर बन जाता है। क्राइम और एक्शन से भरपूर इस फिल्म में एक्ट्रेस Manushi Chhillar ने राजकुमार राव की गर्लफ्रेंड की भूमिका निभाई है। इस फिल्म की स्टोरी को देख लोग नई बोतल में पुरानी शराब बता रहे हैं। मालिक फिल्म रिव्यू में ही फैंस ने ये कहा था कि, मूवी की स्टोरी में तो दम नहीं है लेकिन, राजकुमार राव ने एक्टिंग बहुत ही अच्छी की है। फिल्म में सौरभ शुक्ला, हुमा कुरैशी के साथ-साथ अंशुमान पुष्कर जैसे कलाकार भी मौजूद हैं। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Shanaya Kapoor की फिल्म Aankhon Ki Gustaakhiyan का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

नेत्रहीन एक्टर की कहानी पर आधारित आंखों की गुस्ताखियां फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है।

Picture Credit: Sacnilk

विक्रांत मैसी और शनाया कापूर जैसे बड़े सितारे होने के बाद भी फिल्म कुछ खास काम नहीं कर सकी है। इल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 3 लाख कमाए थे दूसरे दिन ये कमाई 5 लाख थी तीसरे दिन भी 5 लाख थी। इस तरह ये फिल्म अभी तक सिर्फ 13 लाख रुपए ही कमा सकी है। कमाई के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

Aankhon Ki Gustaakhiyan और Maalik के Box Office Collection के आंकड़ों से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, शनाया कपूर की फिल्म पर मालिक किस तरह से भारी पड़ रही है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Jailer 2 Box Office Collection Day 4

अक्टूबर 19, 2026

Drishyam The Conclusion Box Office Collection Day 17

अक्टूबर 19, 2026

Viral Video

अक्टूबर 19, 2026

Disha Patani

अक्टूबर 19, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 3

अक्टूबर 18, 2026

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026