---Advertisement---

Madgaon Express Trailer लॉन्चिंग पर शॉर्ट ड्रेस में बवाल दिखीं नोरा फतेही, 3 दोस्तों की गोवा जाने की कहानी है मजेदार

Madgaon Express Trailer: फरहान अख्तर निर्मित कॉमेडी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से नोरा फतेही एक बार फिर जलवा दिखाने के लिए तैयार है। गोवा के बीच पर नोरा का ग्लैमरस अंदाज देखने के बाद आप निश्चित तौर पर हैरान रह जाएंगे। जी हां, मडगांव एक्सप्रेस का ट्रेलर फिलहाल चर्चा में है जिसमें नोरा की झलक दिखाई ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: मार्च 5, 2024 6:18 अपराह्न

Madgaon Express Trailer
Follow Us
---Advertisement---

Madgaon Express Trailer: फरहान अख्तर निर्मित कॉमेडी फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ से नोरा फतेही एक बार फिर जलवा दिखाने के लिए तैयार है। गोवा के बीच पर नोरा का ग्लैमरस अंदाज देखने के बाद आप निश्चित तौर पर हैरान रह जाएंगे। जी हां, मडगांव एक्सप्रेस का ट्रेलर फिलहाल चर्चा में है जिसमें नोरा की झलक दिखाई गई है। तीन दोस्तों की यह कहानी निश्चित तौर पर देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड है। वहीं ट्रेलर लॉन्च के दौरान नोरा फतेही को ग्लैमरस अंदाज में सपोर्ट किया गया जिसे देखने के बाद एक बार फिर लोगों के होश उड़ गए हैं। आइए देखते हैं आखिर क्या है ट्रेलर में खास जो है चर्चा में।

Madgaon Express Trailer में नजर आई फिल्म की कहानी

जहां तक इस ट्रेलर की बात करें तो इसमें तीन दोस्तों की कहानी दिखाई गई है जो गोवा जाने का सपना देखते हैं। मुंबई से गोवा जाने तक की उनकी यात्रा आखिर कैसे पूरी होती है और गोवा जाने के बाद उनके साथ क्या होता है यही है फिल्म की कहानी। ट्रेलर में यह दिखाया गया है कि कैसे तीनों दोस्त गोवा तो पहुंच जाते हैं जहां उनकी मुलाकात नोरा फतेही से बीच पर होती है। वहीं दूसरी तरफ सपनों के इस शहर में जाकर मुसीबत उनका पीछा नहीं छोड़ता और वह एक बड़ी मुसीबत में फंस जाते हैं। ट्रेलर वाकई काफी मजेदार और एंटरटेनमेंट से भरपूर है।

Madgaon Express Trailer लॉन्चिंग पर इस अंदाज में पहुंची नोरा

जहां तक इस फिल्म की बात करें तो यह 22 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म में दिव्यांशु शर्मा, प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी जैसे सितारे नजर आने वाले हैं। ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान नोरा फतेही को लाइट ब्लू कलर के को-ऑर्ड ड्रेस में स्पॉट किया गया। इस दौरान ओपन हेयर स्टाइल और मिनिमल मेकअप में वह काफी खूबसूरत नजर आई। सोशल मीडिया पर उनका यह लुक देखने के बाद फैंस उन पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।   

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Ajay Devgn

अक्टूबर 17, 2026

Rise And Fall 2

अक्टूबर 17, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 17, 2026

Ranabaali Box office Collection Day 1

अक्टूबर 17, 2026

Viral Video

अक्टूबर 17, 2026

Farah Khan

अक्टूबर 17, 2026