---Advertisement---

Madhuri Dixit को अपनी स्कूटी से घर तक छोड़कर आते थे ये अभिनेता, छोड़ दी थी फिल्म के लिए पूरी फीस, जानें Actor का नाम

Madhuri Dixit: बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने जमाने की टॉप हिरोइन में से एक हैं। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस आज भी अपनी अदाकारी और कातिलाना अदाओं से हर किसी को मोह लेती हैं। माधुरी एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ ...

Read more

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

By: DNP न्यूज़ डेस्क

Published: फ़रवरी 13, 2024 1:31 अपराह्न | Updated: फ़रवरी 13, 2024 4:13 अपराह्न

Madhuri Dixit
Follow Us
---Advertisement---

Madhuri Dixit: बॉलीवुड इंडस्ट्री की धक-धक गर्ल के नाम से मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने जमाने की टॉप हिरोइन में से एक हैं। वह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। बता दें कि, एक्ट्रेस आज भी अपनी अदाकारी और कातिलाना अदाओं से हर किसी को मोह लेती हैं। माधुरी एक अच्छी एक्ट्रेस के साथ बहतरीन डांसर भी हैं।

Madhuri Dixit के चाहने वाले फिल्म इंडस्ट्री में भी शामिल

वहीं, उनकी फैन फोलोइंग के साथ-साथ उनके चाहने वाले फिल्म इंडस्ट्री में भी शामिल हैं। जिसमें कई सितारों का नाम हैं जो उनकी तारीफों के पुल बांधने में कोई कसर नहीं छोड़ते हैं। वहीं, माधुरी को लेकर एक किस्सा सामने आया है। जो आपको हैरान कर देगा। तो चलिए जानते हैं…

Madhuri Dixit को देखकर इतने प्रभावित

दरअसल, सन् 1986 में एक एक्टर माधुरी दीक्षित को देखकर इतने प्रभावित हो गए थे कि उन्होंने फिल्म में काम करने के लिए अपनी फीस ही छोड़ दी थी। इसके अलावा वह माधुरी के साथ थोड़ा क्लोज हो गए थें तो उन्हें सेट पर लाने से लेकर घर छोड़ने तक का भी काम किया करते थे।

Madhuri Dixit ने अपना पहला अभिनय फिल्म ‘अबोध’ से किया

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 1984 से की थी। जिसमें उन्होंने अपना पहला अभिनय फिल्म ‘अबोध’ से किया था। इस फिल्म को करने के बाद माधुरी ने कई सुपर स्टारर्स के साथ काम किया। जिसमें ऋषि कपूर, राजेश खन्ना, और विनोद खन्ना से लेकर कई सितारें शामिल हैं।

Madhuri Dixit ने ‘मानव हत्या’ के लिए साइन किया

वहीं, साल 1986 में अभिनेत्री ने फिल्म ‘मानव हत्या’ के लिए साइन किया। इस फिल्म में उनके साथ शेखर सुमन मेन लीड में थें। बता दें कि, इस मूवी का डायरेक्शन सुदर्शन रतन ने किया।

इंटरव्यू में शेखर सुमन ने बताया था कि Madhuri Dixit

एक इंटरव्यू में शेखर सुमन (Shekhar Suman) ने बताया था कि जब उन्होंने अपने करियर की स्टारटिंग में ‘मानव हत्या’ को साइन किया था। तब फिल्म के निर्देशक सुदर्शन ने यह कहा कि वह उन्हें इस फिल्म के लिए कोई फीस नहीं देंगे। जिसकों सुनकर अभिनेता थोड़ा परेशान हो गए थे।

उनके अपोजिट और कोई नहीं बल्कि Madhuri Dixit

लेकिन इसके बाद जब शेखर ने निर्देशक से सवाल किया कि इस फिल्म में मेन लीड एक्ट्रेस कौन है? तब फिल्म डायरेक्टर अभिनेत्री का नाम बताने में थोड़ा हिच-किचाए। लेकिन उसके बाद उन्होंने अभिनेत्री का नाम बताया कि इस फिल्म में उनके अपोजिट और कोई नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित हैं।

Madhuri Dixit से मिलवाया शेखर सुमन को

जिसके बाद निर्देशक सुदर्शन रतन ने माधुरी से शेखर सुमन को मिलवाया। लेकिन जब शेखर ने माधुरी को पहली बार देखा तो वह उन्हें देखते ही रह गए। बताया गया है कि शेखर, माधुरी की खुबसूरती पर इस कदर फिदा हो गए कि उन्होंने फिल्म करने के लिए अपनी फीस तक छोड़ दी।

Madhuri Dixit ‘त्रिदेवी’ में दोबारा एक साथ काम किया

इस फिल्म के बाद दोनों कलाकारों में एक अच्छी बॉडिंग हो गई। जिसके बाद शेखर और माधुरी ने साल 1989 में आई फिल्म ‘त्रिदेवी’ में दोबारा एक साथ काम किया। इसके बाद दोनों की दोस्ती और भी ज्यादा गहरी हो गई। ऐसा कहा जाता है कि उस टाइम पर दोनों में दोस्ती इतनी ज्यादा थी कि जब अभिनेता अपने सेट से फ्री होते थे। तो वह माधुरी को कभी भी बस से जाने नहीं देते थे, बल्कि खुद अपनी स्कूटी से घर तक छोड़कर आते थे।

लेकिन आपको बता दें कि, फिल्म मानव हत्या कभी सिनेमा थियेटर में रिलीज नहीं हुई है। इसको डायरेक्टली जीटीवी पर दिखाया गया है। इस फिल्म में माधुरी और शेखर सुमन के अलावा गुलशन ग्रोवर, सुनील थापा, शरद सक्सेना, श्रीराम लागू और अरविंद देशपांडेण्य भी मुख्य किरदार में शामिल थे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क

DNP न्यूज़ डेस्क उत्कृष्ट लेखकों एवं संपादकों का एक प्रशिक्षित समूह है. जो पिछले कई वर्षों से भारत और विदेश में होने वाली महत्वपूर्ण खबरों का विवरण और विश्लेषण करता है.उच्च और विश्वसनीय न्यूज नेटवर्क में डीएनपी हिन्दी की गिनती होती है. मीडिया समूह प्रतिदिन 24 घंटे की ताजातरीन खबरों को सत्यता के साथ लिखकर जनता तक पहुंचाने का कार्य निरंतर करता है
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Spiderman Brand New Day Box Office Collection Day 13

अगस्त 12, 2026

Batwara 1947

अगस्त 12, 2026

Sara Ali Khan

अगस्त 12, 2026

Khatron Ke Khiladi 15

अगस्त 11, 2026

Samay Raina

अगस्त 11, 2026

Bigg Boss 20

अगस्त 11, 2026