---Advertisement---

Madhuri Dixit: 8 घंटे विवाद पर ‘मिसेज देशपांडे’ की प्रतिक्रिया जान ट्रोल करने लगे दीपिका पादुकोण फैंस, क्यों कहा ‘डिप्लोमेटिक’

Madhuri Dixit: दीपिका पादुकोण को लेकर माधुरी दीक्षित ने कुछ ऐसा कहा जिसके बाद सोशल मीडिया पर सनसनी मच गई और लोग मिसेज देशपांडे को ट्रोल करने लगे हैं। आइए जानते हैं पूरी खबर क्या है जो चर्चा में है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: दिसम्बर 2, 2025 11:40 पूर्वाह्न

Madhuri Dixit
Follow Us
---Advertisement---

Madhuri Dixit: दीपिका पादुकोण ने जब से 8 घंटे काम करने को लेकर बयान दिए हैं तब से लगातार इंडस्ट्री में इसे लेकर बातें बनाई जा रही है। हालांकि इस सबके बीच माधुरी दीक्षित ने कुछ ऐसा कहा जो चर्चा में है। दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट की मांग की वजह से कहा जा रहा है कि उनके हाथ से प्रभास के साथ स्पिरिट और कल्कि 2898 AD 2 निकल गया लेकिन इस सबके बीच अब मिसेज देशपांडे यानी माधुरी दीक्षित ने रिएक्ट किया है। जहां उन्होंने खुद को वर्कोहलिक बताया। हालांकि मिसेज देशपांडे द्वारा दिए गए इस बयान ने एक अलग ही मोड़ ले लिया है और दीपिका पादुकोण के फैंस उन्हें ट्रोल करने लगे।

Maduri Dixit ने खुद को वर्कोहलिक बताकर कहीं ये बात

एएनाई के साथ बातचीत करने के दौरान माधुरी दीक्षित ने दीपिका पादुकोण के 8 घंटे शिफ्ट को लेकर रिएक्ट करती हुई दिखी। उन्होंने कहा कि जब हमने मिसेज देशपांडे की तो हम हर दिन 12 घंटे की शिफ्ट में काम करते थे। कभी-कभी उससे ज्यादा भी। मैं एक वर्कोहलिक हूं और मुझे लगता है कि हर किसी की अपनी पसंद होती है काम करने को लेकर मेरे लिए शायद यह अलग है।

दीपिका पादुकोण को क्या मिला माधुरी दीक्षित का साथ

इतने के बाद माधुरी दीक्षित ने यह भी कहा कि हालांकि अगर एक महिला में वह पावर है और वह कह सकती है कि वह 8 घंटे काम करना चाहती है तो ठीक है। माधुरी दीक्षित ने खुद को वर्कोहलिक बताते हुए यह कहा कि इतने घंटे काम करना उसका अधिकार है और उसकी जिंदगी है। वह वही करेगी जैसा वह करना चाहती है तो उसे और पावर मिले।

दीपिका पादुकोण ने कहीं थी ये बात

गौरतलब है कि माधुरी दीक्षित के लिए दिए गए बयान से हटकर दीपिका पादुकोण ने इस कंट्रोवर्सी पर कहा था कि एक महिला होने के नाते अगर या जबरदस्ती या कुछ और लग रहा है तो ठीक है लेकिन इंडस्ट्री में कई ऐसे मेल स्टार्ट है जो सालों से 8 घंटे की ही शिफ्ट कर रहे हैं।

माधुरी दीक्षित को ट्रोल करने लगे दीपिका के फैंस

हालांकि इस सबसे हटकर दीपिका पादुकोण के फैंस माधुरी दीक्षित के खिलाफ खड़े हो गए हैं जहां कुछ लोगों का कहना है कि जिस समय माधुरी को अपने बच्चों को बड़ा करना था वह इंडस्ट्री को छोड़कर चली गई थी लेकिन दीपिका की बेटी अभी छोटी है। वहीं एक यूजर ने कहा यह हमेशा सेफ खेलती है और डिप्लोमेटिक है। बाकी यूजर्स भी माधुरी दीक्षित के खिलाफ बयान देने में पीछे नहीं हैं।

हैनागेश कुकुनूर द्वारा निर्देशित मिसेज देशपांडे 19 दिसंबर को जिओ हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है जिसमें माधुरी दीक्षित डबल रोल में नजर आएंगी जो एक सीरियल किलर है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Bigg Boss 20

अक्टूबर 24, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 9

अक्टूबर 24, 2026

Sushant Singh Rajput

अक्टूबर 24, 2026

Udta Teer Box Office Collection Day 1

अक्टूबर 24, 2026

Kaun Banega Crorepati 18

अक्टूबर 24, 2026

Diljit Dosanjh

अक्टूबर 24, 2026