यूं ही नहीं बॉलीवुड की धक धक गर्ल हैं Madhuri Dixit, ट्रेडिशनल लुक को किया फ्लॉन्ट

Madhuri Dixit: माधुरी दीक्षित को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है वह अपने हर अंदाज से फैंस को चौंका देती हैं और एक बार फिर ऐसा ही हुआ। एयरपोर्ट के लिए माधुरी का लुक काफी चर्चा में है। इस ट्रेडिशनल ड्रेस को जिस अंदाज में माधुरी ने फ्लॉन्ट किया है उसे देख फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। 

Madhuri Dixit: बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार माधुरी दीक्षित अपने फैंस का दिल धड़काना बखूबी जानती हैं। वह अपने अंदाज में हर बार फैंस का दिल जीत लेती हैं। उन्होंने इंडस्ट्री को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं लेकिन आज भी वह अपने अंदाज से लोगों को इंप्रेस करती हैं। एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला जब माधुरी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो वह येलो ट्रेडिशनल ड्रेस में नजर आई। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें आप देख सकते हैं कि माधुरी काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। फैंस को यह एयरपोर्ट लुक पसंद आ रहा है और यही वजह है कि माधुरी चर्चा में है।

Exit mobile version