Madhuri Dixit: 59 साल की ‘मां बहन’ एक्ट्रेस से जानें क्या है वेट लॉस टिप्स, खाना खाते समय इस एक टिप्स को कर सकते हैं फॉलो

Madhuri Dixit: 59 साल की उम्र में भी अपनी फिटनेस से लोगों के दिलों जान में बसने वाली एक्ट्रेस आखिर किस टिप्स को फॉलो करके इतनी फिट है। आइए जानते हैं खाना खाने को लेकर क्या है वह नियम।

Madhuri Dixit

Photo Credit- Google Madhuri Dixit

Madhuri Dixit: बॉलीवुड के कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिनकी उम्र बढ़ गई है लेकिन उनकी खूबसूरती लोगों के दिलों जान में बसती है और इसी में से एक है हमारी धक धक गर्ल। बहुत जल्द वह नेटफ्लिक्स पर मां बहन में नजर आने वाली है और इसमें उनके अपोजिट दिखाई देंगी तृप्ति डिमरी। जी हां, बात कर रहे हैं माधुरी दीक्षित की जो अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी खूबसूरती और फिटनेस को लेकर भी जानी जाती है। ऐसे में खाने को लेकर एक नियम के बारे में अगर बात करें तो एक्सपर्ट के मुताबिक वह आपका भी वेट लॉस सीक्रेट बन सकता है।

जानें खाना खाने को लेकर माधुरी दीक्षित का क्या है नियम

दरअसल माधुरी दीक्षित ने कपिल शर्मा के शो में इस बात का खुलासा किया कि जब हम पालथी मारकर बैठकर ऐसे खाते है ना तो नीचे खाना रखते हैं। ऐसे में झुकना पड़ता है ना तो पेट पर प्रेशर बनता है तो आदमी ज्यादा नहीं खा सकता है इसलिए लोग कम खाते हैं।

Madhuri Dixit की उपाय को लेकर जानें एक्सपर्ट की राय

वहीं इस टिप्स की बात करते हुए एक्सपर्ट कहती हैं कि माधुरी दीक्षित के कहने का मतलब यह है कि जब हम क्रॉस लेग यानी सुखासन में बैठकर खाते हैं तो हर बाइट के लिए हमें बार-बार झुकना पड़ता है और हम माइंडफुल होकर खा पाते हैं। ऐसे में अगर आप नीचे बैठकर खाना खा रहे हैं तो यह ना सिर्फ ट्रेडिशनल है बल्कि पोर्शन कंट्रोल के लिए भी अच्छी माइंडफुल हैबिट है।

नीचे बैठकर खाना क्यों है हेल्दी

ऐसे में माधुरी दीक्षित ने यह बता दिया कि खाने को लेकर अगर आप इस नियम का ध्यान रखते हैं तो आप न सिर्फ शांति से खाना खा पाते हैं बल्कि आप कम खाते हैं। इसकी वजह से आपका वेट लॉस हो जाता है। ऐसे में नीचे बैठकर खाना खाना आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल माधुरी दीक्षित मां बहन को लेकर चर्चा में है जो नेटफ्लिक्स पर 4 जून को रिलीज होने जा रही है।

Disclaimer: यह लेख और इसमें दी गई चिकित्सीय परामर्श केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से किसी योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इस लेख में बताए गए तरीकों और दावों को केवल सुझाव माना जाना चाहिए; डीएनपी इंडिया हिंदी न तो इनकी पुष्टि करता है और न ही खंडन करता है। ऐसे किसी भी सुझाव/उपचार/दवा/आहार का पालन करने से पहले हमेशा डॉक्टर से सलाह लें।

Exit mobile version