Mahakavya Shri Ramayan Katha:  क्या Ranbir Kapoor की 4000 करोड़ की ‘रामायण’  पर भारी पड़ेगी  अंजलि अरोड़ा की ‘रामायण’?  जानें टीजर रिएक्शन

Mahakavya Shri Ramayan Katha:  सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा की फिल्म 'महाकाव्य  श्री रामायण  कथा'  का टीजर आ गया है। इसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कुछ लोग इसकी तुलना रणबीर कपूर की फिल्म 'रामायण 'से कर रहे हैं।

Mahakavya Shri Ramayan Katha

Picture Credit: Google

Mahakavya Shri Ramayan Katha:  बॉलीवुड के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म ‘रामायण’ को लगता है कि, सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा की ‘रामायाण’ टक्कर देने आ रही है। जिसके बाद फैंस के बीच बहस छिड़ गई है कि, क्या रणबीर कपूर पर अंजलि अरोड़ा भारी पड़ने वाली है? वहीं, काफी लोग अंजलि के रोल को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं?  आपको बता दें,  ‘कच्चा बादाम’ गाने से मशहूर हुईं इंटरनेट इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा की नई फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ का टीजर रिलीज हो गया है। इसके बाद से ही सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है। लोग इसकी तुलना डायरेक्टर नितेश तिवारी और एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली 4000 करोड़ की महाफिल्म ‘रामायण’ से कर रहे हैं। कुछ लोग इसकी तारीफ कर रहे हैं तो कुछ सवाल उठा रहे हैं।

Mahakavya Shri Ramayan Katha के टीजर में क्या है खास?

‘महाकाव्य  श्री रामायण  कथा’  फिल्म के टीजर में अंजलि अरोड़ा का रोल मां सीता का है। फिल्म में देव शर्मा ‘भगवान राम’ के रोल में नजर आ रहे हैं। ये मूवी 25 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ के टीजर की बात करें तो इसमें भगवान राम और मां सीता की शादी से लेकर बिछड़ने तक की कहानी को दिखाया गया है।

देखें वीडियो

टीजर में “सीता सिर्फ राम की है रावण… या तो सीता अपने स्वामी के साथ जाएगी या वियोग में अपने प्राण त्याग देगी।” जैसे डायलॉग के साथ “राम से प्रतिशोध लिया जाएगा शूर्पणखा… न राम की मृत्यु साधारण होगी, न उनका अपमान। रावण तीनों लोकों का स्वामी है।” जैसे डायलॉग है। इसके साथ ही एक दिल को छूने वाला म्यूजिक भी बज रहा है। इस टीजर में हनुमान या रावण के किरदारों को खुलकर नहीं दिखाया गया है।

अंजलि अरोड़ा की फिल्म ‘महाकाव्य  श्री रामायण  कथा’ के टीजर को देख क्या बोले  यूजर्स?

अंजलि अरोड़ा बॉलीवुड  मूवी में ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ फिल्म के जरिए डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म के डायरेक्टर अभिषेक सिंह हैं। प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला इसके निर्माता है। मूवी में लीड रोल में अंजलि अरोड़ा, देव शर्मा,  निर्भय वाधवा, रजनीश दुग्गल और नितिन चौधरी जैसे बड़े कलाकार हैं। हालांकि, फिल्म के टीजर और विजुअल्स  को देखकर साफ पता चलता है कि, यह बहुत ही कम बजट और छोटे पैमाने पर बनी फिल्म है। इसकी तुलना रणबीर कपूर की 4000 करोड़ वाली ‘रामायण’ से बिल्कुल नहीं की जा सकती।  लेकिन ये  रणबीर कपूर की रामायण फिल्म से  पहले रिलीज हो रही है। इसलिए कुछ लोग इसकी तुलना क रहे हैं।

अंजलि अरोड़ा की अपकमिंग  फिल्म  के टीजर पर यूजर्स का रिएक्शन

अंजलि अरोड़ा की अपकमिंग फिल्म के ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’  टीजर को देखने के बाद लोगों का राय बंट गई है।कुछ लोगों का कहना है कि, जिन लोगों को रणबीर कपूर वाली रामायण से दिक्कत है वो इसे देख सकते है। वहीं,  काफी लोगों का कहना है कि, अंजलि अरोड़ा को मां सीता का रोल नहीं दिया जाना चाहिए था। वहीं, काफी यूजर्स इसे इंडियन ऑडियंस के लिए बुल्कुल परफेक्ट बता रहे हैं।

Exit mobile version