---Advertisement---

Maharaj Movie X Review: आमिर खान के बेटे की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल, बताया शाहरुख़ और सलमान से भी बेहतर

Maharaj Movie X Review: लोगों को फिल्म में आमिर खान के बेटे जुनैद खान की एक्टिंग इतनी पसंद आई है कि, वह उन्हें शाहरुख़-सलमान से भी बेहतर बताते दिखे।

Avatar of Naaz Parveen

By: Naaz Parveen

Published: जून 22, 2024 12:47 अपराह्न

Maharaj Movie X Review
Follow Us
---Advertisement---

Maharaj Movie X Review: बीते कई दिनों से बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म महाराज (Maharaj) विवादों में बनी हुई थी। फिल्म को उसकी कहानी के चलते नेटफ्लिक्स पर रिलीज नहीं किया जा रहा था। लेकिन अब फिल्म को हाई कोर्ट से क्लीन चिट मिलने के बाद नेटफ्लिक्स पर रिलीज कर दिया गया है। महाराज में लोगों को जुनैद खान की एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई जिससे वह सभी उन्हें शाहरुख़ से लेकर सलमान खान तक से कंपेयर करने लगे। चलिए अब फिल्म पर लोगों के रिव्यू जानते हैं।

Maharaj में जुनैद खान की एक्टिंग ने जीता फैंस का दिल

आमिर खान के बेटे जुनैद खान ने फिल्म महाराज से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। एक्टर ने फिल्म में एक जर्नलिस्ट और समाज सुधारक “करसनदास मुलजी” का किरदार निभाया है। फिल्म में फैंस को जुनैद की एक्टिंग इतनी पसंद आई कि वह सभी एक्स पर उनकी ढेरों तारीफें करते दिखे। इसी बीच एक यूजर ने कमेंट किया और लिखा “अपनी पहली फिल्म महाराज में जुनैद खान ने हर किसी को अपने पहले सीन से ही खुश कर दिया है, मैं उनकी एक्टिंग से काफी ज्यादा इम्प्रेस्ड हूं” यहीं दूसरे ने उन्हें सराहा और लिखा “जुनैद खान की नैचुरल एक्टिंग ने फिल्म को और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग बना दिया है।” इसी बेच एक यूजर ने उनकी तारीफ में कहा “मैंने बस अभी महाराज देखी और केवल जुनैद के लिए, ये आदमी काफी अच्छी एक्टिंग कर सकता है।”

यूजर्स ने जुनैद की एक्टिंग को शाहरुख़-सलमान से भी बताया बेहतर

यही नहीं लोग जुनैद खान की एक्टिंग से इतने ज्यादा खुश हुए कि, एक्स पर उनकी एक्टिंग को बॉलीवुड के किंग शाहरुख़ खान और सलमान खान से भी बेहतर बताने लगे। जहां एक यूजर कहता दिखा “28 साल के जुनैद खान ने अपनी पहली फिल्म से ही शाहरुख खान के 35 साल के एक्टिंग एक्सपीरियंस को पीछे छोड़ दिया है।” यहीं एक दूसरे यूजर ने तो उनकी एक्टिंग को सलमान खान से भी बेहतर बता डाला।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Avatar of Naaz Parveen

Naaz Parveen

नाज़ परवीन डीएनपी इंडिया हिंदी में एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल, फैशन और हेल्थ केटेगरी पर लिखती हैं। इन्होनें अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई दिल्ली यूनिवर्सिटी से पूर्ण की है। ये कई प्रतिष्ठित संस्थानों के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। अब पिछले कुछ समय से डीएनपी इंडिया न्यूज़ नेटवर्क के माध्यम से कई महत्वपूर्ण खबरें लोगों तक पहुंचा रही हैं।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Dhurandhar 2 First Review

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 28, 2026

The Kerala Story 2 Box Office Collection Day 1

फ़रवरी 28, 2026

Taapsee Pannu

फ़रवरी 28, 2026

Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding

फ़रवरी 27, 2026

Amitabh Bachchan

फ़रवरी 27, 2026