---Advertisement---

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: क्या Ashwin Kumar की एनिमेटेड फिल्म के आगे घुटने टेके Pawan Kalyan, जानें कमाई में कौन हुई फुस्स

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: पवन कल्याण बॉबी देओल की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू के सामने क्या अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा का क्रेज ज्यादा देखा जा रहा है। आइए जानते हैं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में कौन किस पर है सवार।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: जुलाई 30, 2025 10:40 पूर्वाह्न

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection
Follow Us
---Advertisement---

Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection: अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म महावतार नरसिम्हा को रिलीज हुए 4 दिन हो चुकी है लेकिन बॉक्स ऑफिस पर वह Pawan Kalyan की हरि हर वीरा मल्लू को भी मात दे रही है। जी हां, अगर बात करें महावतार नरसिम्हा vs हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो दोनों ही फिल्में का क्रेज दर्शकों पर फिलहाल बरकरार है लेकिन इनमें से कौन कमाई में अपनी पहुंच बरकरार रखने में कामयाब हुई है। कौन फुस्स साबित हुई है इसे जानने के लिए आइए जानते हैं Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu का हाल जो निश्चित तौर पर दोनों फिल्मों की कमाई में अंतर को दिखाने के लिए काफी है।

महावतार नरसिम्हा vs हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में Ashwin Kumar बने शहंशाह

Sacnilk की रिपोर्ट की बात करें तो हरि हर वीरा मल्लू के सामने महावतार नरसिम्हा का क्रेज देखा जा रहा है। सोमवार को अश्विन कुमार की फिल्म में 6 करोड रुपए कमाई की हैं जिसमें कन्नड़ में 0.13 करोड़, तेलुगु में 1.8 करोड़, हिंदी में चार करोड़ तो तमिल में 0.05 करोड़ और मलयालम में 0.02 करोड़ रुपए की कमाई हुई है। महावतार नरसिम्हा vs हरि हर वीरा मल्लू की बात करें तो Ashwin Kumar की फिल्म की कमाई में 36.84% की कमी दर्ज की गई और इसके साथ ही कुल कलेक्शन 29.53 करोड़ रुपए भारत में बताई जा रही है।

पवन कल्याण का क्रेज Mahavatar Narsimha vs Hari Hara Veera Mallu Box Office Collection में कम

दूसरी तरफ अगर महावतार नरसिम्हा vs हरि हर वीरा मल्लू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो Pawan Kalyan और बॉबी देओल की फिल्म ने छठे दिन यानि पहले मंगलवार को 1.57 करोड़ रुपए कमाई हैं। सोमवार से 25.24% की कमी दर्ज करते हुए भारत में इसकी कुल कमाई 78 करोड रुपए हो गई है। ऐसे में 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने के लिए भी पवन कल्याण को जद्दोजहद करने की जरूरत है क्योंकि अभी तो सफर की सिर्फ शुरुआत हुई है और रिलीज को एक हफ्ते भी नहीं हुई है।

Pawan Kalyan, निधि अग्रवाल और बॉबी देओल की फिल्म हरि हर वीरा मल्लू के सामने क्या अश्विन कुमार की एनिमेटेड फिल्म का जादू देखने को मिलेगा। दोनों फिल्मों में से कौन बॉक्स ऑफिस पर अधिक दिन तक टिकी रहेगी इस पर उनके फैंस की नजर रहने वाली है।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Toxic Box Office Collection Day 5

अगस्त 31, 2026

Amaal Mallik

अगस्त 31, 2026

Ankit Baliyan Murder Case

अगस्त 31, 2026

Rajkummar Rao

अगस्त 31, 2026

Nikki Tamboli

अगस्त 30, 2026

Toxic Box Office Collection Day 4

अगस्त 30, 2026