---Advertisement---

इस एड के लिए Mahesh Babu की लाडली ने ली इतनी फीस, बेटी ने ही दी ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ को पटखनी

Mahesh Babu: ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ कहे जाने वाले महेश बाबू फिलहाल अपनी बेटी सितारा को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से सितारा डिमांडिंग स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। वह 11 साल की उम्र में कुछ ऐसा कर गई जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जी ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 9, 2023 1:44 अपराह्न

mahesh babu
Follow Us
---Advertisement---

Mahesh Babu: ‘प्रिंस ऑफ टॉलीवुड’ कहे जाने वाले महेश बाबू फिलहाल अपनी बेटी सितारा को लेकर काफी चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से सितारा डिमांडिंग स्टार किड्स की लिस्ट में शामिल हो गई है। वह 11 साल की उम्र में कुछ ऐसा कर गई जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। जी हां, दरअसल हाल ही में सितारा टाइम्स स्क्वायर पर दिखने वाली पहली स्टार किड बन गई। ऐसे में पापुलैरिटी के मामले में सितारा अपने पिता महेश बाबू से भी चार कदम आगे निकल गई हैं। इस बीच महेश और नम्रता शिरोडकर की बेटी कुछ ऐसा कर गई जिसके बाद फैंस उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर अब क्या बाजी मार गई सितारा।

सितारा की फोटो पर फैंस हुए फिदा

अगर एक रिपोर्ट्स की माने तो सितारा को ज्वैलरी ब्रांड की एम्बेसडर बना दिया गया है। वहीं तस्वीर में वह डायमंड ज्वेलरी सेट में नजर आ रही है। साड़ी गोल्डन ब्लाउज और उस पर व्हाइट और ग्रीन डायमंड ज्वेलरी। इस लुक में सितारा अपनी मां नम्रता को मार मात हुई दिख रही हैं और खूबसूरती के मामले में वाकई कोई जवाब नहीं है। उन्होंने जिस तरह रॉयल लुक को कंप्लीट किया उसे देख फैंस काफी इंप्रेस हो रहे हैं और उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। यहां तक कि लोगों का कहना है कि यह आगे आने वाली पीढ़ी में साउथ की खूबसूरत एक्ट्रेस बन सकती हैं।

सितारा की फीस जानकर लोग हुए हैरान

हालांकि इस सबसे परे यह भी कहा जा रहा है कि सितारा ने इस ज्वेलरी ऐड के लिए एक करोड रुपए चार्ज किए हैं। जी हां उन्होंने इस एड के लिए मोटी फीस ली है जो वाकई 11 साल की बच्ची के लिए बहुत बड़ी बात है। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि इस मामले में भी वह अपने पिता महेश बाबू को मात दे रही हैं। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जो नेपोटिज्म और भाई भतीजावाद जैसी बातों को भी कह रहे हैं लेकिन यह भी सच है कि पिछले कुछ समय से सितारा काफी सुर्खियों में है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOKINSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Viral Video

मई 13, 2026

Palak Tiwari

मई 13, 2026

Dhurandhar 3

मई 13, 2026

Alia Bhatt

मई 13, 2026

Raja Shivaji

मई 13, 2026

Salman Khan

मई 13, 2026