---Advertisement---

Mahira Khan: खूबसूरती ही नहीं इन 5 सीरियल से पाकिस्तानी हसीना ने बनाई पहचान, भारत ही नहीं दुनियाभर में हैं लाखों दीवाने

Mahira Khan: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी उनका जलवा बरकरार है। वह बॉलीवुड फिल्म ‘रईस’ में भी नजर आ चुकी है इस फिल्म में वह शाहरुख खान के ऑपोजिट दिखाई दी थी। वहीं माहिरा खान बॉलीवुड में चर्चित नाम है ...

Read more

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अगस्त 21, 2023 9:00 पूर्वाह्न

MAHIRA KHAN
Follow Us
---Advertisement---

Mahira Khan: पाकिस्तान की मशहूर एक्ट्रेस माहिरा खान को किसी पहचान की जरूरत नहीं है। ना सिर्फ पाकिस्तान बल्कि भारत में भी उनका जलवा बरकरार है। वह बॉलीवुड फिल्म ‘रईस’ में भी नजर आ चुकी है इस फिल्म में वह शाहरुख खान के ऑपोजिट दिखाई दी थी। वहीं माहिरा खान बॉलीवुड में चर्चित नाम है क्योंकि रणबीर कपूर के साथ उनका नाम जुड़ा था लेकिन क्या आप जानते हैं इसके अलावा भी माहिरा कई सीरियल्स को लेकर काफी लाइमलाइट बटोर चुकी है और उन्हें देखना लोगों को काफी पसंद है। माहिरा खान की एक जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। ऐसे में आइए जानते हैं उनके टॉप 5 ड्रामे जो रहते हैं सुर्खियों में।

‘शहर ए जात’ सीरियल से माहिरा को मिली एक खास पहचान

पाकिस्तानी सीरियल ‘शहर ए जात’ से माहिरा खान को एक खास पहचान मिली है। उमेरा अहमद की नोबल पर आधारित इस सीरियल में रोमांस को भी दिखाया गया है।रोमांटिक ड्रामा में माहिरा खान ने बेहतरीन परफॉर्मेंस कर फैंस के दिलों में अलग पहचान बना चुकी हैं।

‘हमसफर’ सीरियल में माहिरा खान ने मचाई तबाही

फवाद और माहिरा के इस सीरियल में पाकिस्तानी एक्ट्रेस धमाल मचा चुकी है। इस सीरियल को भारत में भी लोग खूब पसंद करते हैं और इसमें जो रोमांटिक कहानी दिखाई गई है वह वाकई काफी मजेदार है। इस सीरियल को ना सिर्फ पाकिस्तान में बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है।

‘सदके तुम्हारे’ को करें एंजॉय

माहिरा खान अपने अलग किरदार को निभाने के लिए जानी जाती है और ऐसे में आप एक्ट्रेस के सीरियल ‘सदके तुम्हारे’ को देख सकते हैं। 80 के दशक की लव स्टोरी को खास तरीके से सदके तुम्हारे में दिखाया गया है उसे देख शायद आपको भी प्यार हो जाएगा।

‘बिन रोए’ टीवी शो को देख सकते हैं आप

‘बिन रोए’ सीरियल के जरिए माहिरा खान ने अपनी एक अलग पहचान बनाई है। यह दो बहनों की कहानी है जिसमें बहनों के बीच प्यार आ जाता है। उसके बाद प्यार की वजह से दो बहनों की जिंदगी और रिश्ते कैसे बदल जाते हैं यही है इस सीरियल की कहानी।

‘हम कहां के सच्चे थे’ सीरियल भी है बेस्ट

माहिरा खान इस ड्रामा सीरीज में अलग किरदार में नजर आई थी। इस सीरियल की कहानी की बात करें तो एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की मौत का बदला लेने के लिए मेहरीन से शादी कर लेता है। इसी के इर्द-गिर्द सीरियल की कहानी घूमती है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘DNP INDIA’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

सितम्बर 26, 2026

सितम्बर 26, 2026

Hanuman Ansh Box Office Collection Day 50

सितम्बर 26, 2026

Love & War

सितम्बर 26, 2026

The Paradise Box Office Collection Day 2

सितम्बर 26, 2026

Ramayana

सितम्बर 26, 2026