---Advertisement---

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14: दिलजीत दोसांझ ने पलटा थिएटर का गेम, जानें कैसे दूसरे हफ्ते में रचा इतिहास?

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14: इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'मैं वापस आउंगा' के कलेक्शन में अचानक से उछाल आ गया है। इस मूवी ने दूसरे सप्ताह में पहले सप्ताह की तुलना में लगभग 95% का उछाल दर्ज किया है।

Avatar of ROZY ALI

By: ROZY ALI

Published: जून 26, 2026 12:48 अपराह्न

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14
Follow Us
---Advertisement---

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14:  दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘मैं वापस आउंगा’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल आ गया है। रिलीज के दूसरे हफ्ते में अचानक से इस लव स्टोरी पर जिस तरह से दर्शक प्यार लुटा रहे हैं, वो लोगों को काफी अच्छा लग रहा है। इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी इस मूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस मूवी को 12 जून 2026 को रिलीज किया गया था। इसकी ऑपनिंग डे की कमाई 1 से 2 करोड़ रुपए थी। जिसे देख कुछ लोगों ने तो फ्लॉप ही घोषित कर दिया था. लेकिन अब इसका कलेक्शन बढ़ने लगा है।

Main Vaapas Aaunga Box Office Collection Day 14 कितना  हुआ?

‘मैं वापस आउंगा’ का बजट 70 करोड़ के आस-पास है। इसने रिलीज के 14वें दिन 2.35 करोड़ का कलेक्शन किया है। ये कमाई 2616 शोज से हुई है। इसके साथ ही भारत में दिलजीत दोसांझ की इस फिल्म ने 41.43 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। इसके साथ ही विदेशों में इसका ओवरसीज कलेक्शन 13.55 करोड़ रुपए हो गया है। ‘मैं वापस आउंगा’ मूवी का अभी तक का टोटल वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 54.98 करोड़ रुपए है। दूसरा हफ्ता फिल्म के लिए काफी अच्छा रहा है।  फैंस का मानना है कि, अगर ये फिल्म इसी रफ्तार से आगे बढ़ती रही तो बहुत जल्द अपना बजट निकाल लेगी और प्रॉफिट के साथ आगे बढ़ेगी। बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के ये आंकड़े Sacnilk ने जारी किए हैं।

‘मैं वापस आऊंगा’  फिल्म का कलेक्शन क्यों बढ़ा?

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ की बॉक्स ऑफिस कमाई में आए उछाल के प्रमुख कारण लगभग 600 स्क्रीन और शोज का बढ़ना है। फिल्म के भावुक सीन्स, डायलॉग्स और वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। जिसके कारण लोगों का ध्यान इस लव स्टोरी ने खींचा है। इसके साथ हील टिकट के दामों में भी कटौती कर दी गई है। फिल्म के गानों को भी काफी पसंद किया जा रहा है।

For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Krishi Thapanda

जून 26, 2026

Alka Yagnik

जून 26, 2026

Cocktail 2 Box Office Collection Day 7

जून 26, 2026

Shah Rukh Khan

जून 26, 2026

Samantha Ruth Prabhu

जून 26, 2026

Welcome to the Jungle Movie Review

जून 26, 2026