Malaika Arora के इस ग्लैमरस लुक ने ट्रोलर्स की भी कर दी बोलती बंद, गोल्डन ड्रेस में ढाया कहर

Malaika Arora: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है। बढ़ती उम्र के बावजूद यह हसीना स्टाइलिश अंदाज से सोशल मीडिया पर यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। हर बार जब वह नजर आती हैं तो अपने अंदाज से लोगों का दिल चुरा लेती हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका लेटेस्ट वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस गोल्डन शिमरी को-आर्ड सेट में नजर आ रही हैं जिसे उन्होंने एक श्रग से कैरी किया है। इस लुक को उन्होंने मिनिमल मेकअप और ओपन हेयर से कम्पलीट किया है। मलाइका का यह लूक वाकई दिलकश है जिसे देख ट्रोलर्स की भी बोलती बंद हो गई है।

Exit mobile version