---Advertisement---

‘द ट्रेटर्स’ के बाद चर्चा में है Mallika Sherawat की वीगन डाइट, हैवी वर्कआउट नहीं यह है 50 की उम्र में टोंड फिगर का राज  

Mallika Sherawat: 50 की उम्र में भी अपनी फिटनेस से कहर बरपाने वाली एक्ट्रेस सिंपल लाइफस्टाइल को फॉलो करती है। उनका वीगन डाइट काफी चर्चा में रहा। क्या आप जानते हैं कि आखिर कैसे वह इतनी फिट है।

Avatar of Anjali Wala

By: Anjali Wala

Published: अक्टूबर 24, 2026 6:00 पूर्वाह्न

Mallika Sherawat
Follow Us
---Advertisement---

Mallika Sherawat: हाल ही में ‘द ट्रेटर्स’ 2 में बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस नजर आई थी जो अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में खूब रही। जी हां, हम बात कर रहे हैं मल्लिका शेरावत की जो 24 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रही है। उन्हें देखकर आप भी इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि उनकी उम्र 50 साल है। जी हां, वह कहर बरपा रही है लेकिन क्या आपको पता है कि इसके लिए वह कोई सटीक डाइट या फिर हैवी वर्कआउट को फॉलो नहीं करती है। शो के दौरान उनका वीगन डाइट काफी वायरल रहा था।

आखिर वीगन डाइट के साथ Mallika Sherawat क्या रखती है ध्यान

रिपोर्ट्स की अगर बात करें तो मल्लिका शेरावत अपनी डाइट को काफी स्ट्रिक्ट है लेकिन इसके लिए वह कोई स्ट्रिक्ट डाइट रुटिन या हैवी वर्कआउट को फॉलो नहीं करती है। बल्कि उनकी आदत काफी डिसिप्लिन है। वह वीगन लाइफस्टाइल को फॉलो करती है। ऐसे में वह दूध या दूध से बने हुए प्रोडक्ट से दूर रहती है। प्रोसेस्ड फूड का सेवन नहीं करती है। शराब का सेवन और लेट नाइट पार्टी में जाना पसंद नहीं करती हैं।

मल्लिका शेरावत को क्या खाना है हेल्थ के लिए पसंद

इसके साथ ही बताया जाता है कि मल्लिका शेरावत का खाना काफी सिंपल और स्वच्छ होता है जिसमें ताजे फल, सलाद, हरी सब्जियां, एवोकाडो और घर का बना हुआ सिंपल खाना होता है। इतना ही नहीं वह अपने डेजर्ट में भी हेल्दी ऑप्शंस रखती है। वह खजूर का सेवन करती है। कहा जाता है कि वह चाय और कॉफी से दूर रहती है। वहीं रोटी और ग्लूटेन से परहेज करती है। शुगर और मिठाइयों का सेवन नहीं करती है।

वर्कआउट की बजाय क्यों योग करती है मल्लिका शेरावत

बताया जाता है कि फिटनेस के लिए वह योग करती है जिसमें पोषण, बैलेंस और फ्लैक्सिबिलिटी के साथ-साथ कोर स्ट्रैंथ का ध्यान रखा जाता है। इसके साथ ही वह डिसिप्लिन लाइफ, अच्छी नींद और एक्टिव रहती है ताकि उनकी फिटनेस बरकरार रह सके। उनका कहना है कि स्वास्थ्य को लेकर कोई भी शॉर्टकट नहीं है।

मल्लिका शेरावत के मुताबिक अच्छे लाइफस्टाइल के लिए डिसिप्लिन, साफ खाना और निरंतरता जरूरी है। यही वजह है कि 50 की उम्र में भी उनकी फिटनेस तारीफ के काबिल है।

 

 

Avatar of Anjali Wala

Anjali Wala

अंजलि वाला पिछले कुछ सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, अंजलि DNP India वेब साइट में बतौर Sub Editor काम कर रही हैं। उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है।
For Feedback - feedback@dnpnewsnetwork.com

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Related News

Rakhi Sawant

अक्टूबर 23, 2026

Bigg Boss 20

अक्टूबर 23, 2026

Amitabh Bachchan

अक्टूबर 23, 2026

Salman Khan

अक्टूबर 23, 2026

Prabhas

अक्टूबर 23, 2026

Jailer 2 Box Office Collection Day 8

अक्टूबर 23, 2026