Mandana Karimi: यूएस इजरायल ईरान वॉर को लेकर दुनिया भर में सनसनी मची हुई है लेकिन इस सब के बीच मंदाना करीमी ने ईरान वापसी की बात की है। क्यों भारत को धोखेबाज बताया है। आइए जानते हैं आखिर बिग बॉस में नजर आने वाली कंटेस्टेंट क्यों मुखर होकर चर्चा में आ गई है। अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद खुश होने वाली मंदाना करीमी ने कहा कि ईरान को आजाद देखना चाहती हैं और उनका बैग भी पैक है। इस सब के बीच आखिर भारत को लेकर ऐसा क्या बोल गई बिग बॉस फेम जिसकी वजह से वह चर्चा में आ गई है।
Mandana Karimi ने क्यों की भारत छोड़ ईरान जाने की बात
अली खामेनेई की मौत के बाद मीडिया के साथ बातचीत के दौरान मंदाना करीमी कहती है कि “24 घंटे पहले ईरान ने देश के सुप्रीम लीडर, अयातुल्ला अली खामेनेई की जगह किसी और को लाया और मैसेज साफ़ है कि इस सरकार को जाना होगा। मैं ईरान को आजाद होते देखना चाहती हूं जहां औरतें जो चाहें कर सकती हैं, जो चाहें पहन सकती हैं, जिस भी यूनिवर्सिटी में जाकर चाहे पढ़ सकती हैं। मैं ईरान को देखती हूं जिसका मिडिल ईस्ट के साथ बहुत अच्छा रिश्ता है हम लोगों के लिए खतरा नहीं हैं। लेकिन हम एक ऐसा देश हैं जो मिडिल ईस्ट को बनाता है। जिस पल वे अनाउंस करेंगे कि यह सरकार चली गई है, मैं चली जाऊंगी।
इंडिया ने मंदाना करीमी के करियर को दिया बूस्ट
मंदाना करीमी ने आगे कहा कि बैग पैक हो चुके हैं, और मैं इंडिया भी छोड़ रही हूं। यही प्लान है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं इंडिया से रिश्ता तोड़ रही हूं। यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं इंडिया तब आई थी जब मैं बहुत छोटी थी। इंडिया ने मुझे सब कुछ दिया है। मेरा मॉडलिंग करियर, मेरा एक्टिंग करियर, मुझे जो प्यार मिला, और जो दोस्त मेरे हैं। लेकिन मुझे लगता है कि इंडिया में मेरी कोई आवाज़ नहीं है।
क्यों भारत को मंदाना करीमी ने कहा धोखेबाज
बिग बॉस फेम मंदाना करीमी ने कहा कि पिछले दो महीनों में, मुझे बॉम्बे में कभी इतना घर जैसा और अकेलापन महसूस नहीं हुआ। यहां मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, लेकिन बदकिस्मती से, मैं प्रोटेस्ट में गई थी और मैं ईरान के बारे में इतनी खुलकर बात कर रही थी कि मैंने बहुत सारे ‘सो-कॉल्ड’ दोस्तों को खो दिया। मुझे लगता है कि इंडिया ने एक तरह से मेरे साथ धोखा किया है। इंडिया ने मुझे वह दिया जो उसे देना चाहिए था, और अब आगे बढ़ने का समय है, और उम्मीद है कि मैं ईरान चली जाऊंगी।”
वहीं मंदाना करीमी अपने बयान को लेकर फिलहाल चर्चा में आ गई है।
